विकास सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह, रंगोत्सव में झूमे अतिथि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह के आवास पर होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, पत्रकार, शुभचिंतक तथा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगोत्सव के माहौल में जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के दौरान छोटन सिंह और विकास सिंह की पत्नी रश्मि सिंह के ठुमकों ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। वहीं मां उर्मिला सिंह के स्नेह और आत्मीयता ने सभी का दिल जीत लिया।
इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने होली के गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

