राष्ट्र संवाद संवादाता स्वासपुर स्थित कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में काम कर चुके 262 ठेका मजदूरों का दर्द 18 महीने बाद भी कम नहीं हुआ। जनवरी 2025 में आउटसोर्सिंग कंपनी ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट सिक्योरिटी लिमिटेड ने 262 मजदूरों को काम से निकाल दिया, लेकिन लगभग 15 दिन की मजदूरी, करीब 15 लाख रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया। क्या है पूरा मामला जनवरी 2025 में सीटीसी में ट्रेनिंग शुरू होने से पहले मजदूरों से 25 दिन काम कराया गया। वादा था कि ट्रेनिंग के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन ट्रेनिंग शुरू होते ही सभी 262 मजदूरों…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील जादूगोड़ा अस्पताल के सामने 35 लाख की लागत से बन रहा मुख्य गेट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। काम शुरू हुए 8 महीने बीत गए, लेकिन गेट आज भी अधूरा पड़ा है। अधूरे पिलर, निकली हुई सरिया और बिखरा मलबा अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए जानलेवा बन गया है। रोजाना 4-5 लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। 35 लाख खर्च, फिर भी गेट नहीं यूसील प्रबंधन ने अस्पताल की सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए 35 लाख रुपये से मुख्य गेट बनाने का टेंडर दिया था। ठेकेदार ने 6 महीने में काम पूरा करने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल स्थित गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में 16 जून को हुए बॉयलर विस्फोट में दो मजदूरों पवन शर्मा एवं बादल विश्वकर्मा के गंभीर रूप से घायल होने के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर कंपनी गेट के समक्ष आवाज बुलंद की। धरना में ग्रामीणों, विस्थापितों और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आंदोलनकारियों का कहना था कि बॉयलर विस्फोट के बाद से मजदूरों की सुरक्षा, मुआवजा और कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को लेकर क्षेत्र में आक्रोश…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चर्चित रंगदारी, गोलीबारी और लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी साकिर साह उर्फ घेंघा को कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार द्वारा पदभार संभालते ही एक सतह के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-7 स्थित मुंशी मोहल्ला से की गई। बताया जाता है कि तत्कालीन ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार कार्यकाल में 5 अप्रैल 2025 की रात कपाली स्थित केजीएन मेडिकल दुकान में कुछ अपराधी पहुंचे थे। अपराधियों ने…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल प्रखंड के आसनबनी गांव में सोमवार को आषाढ़ सप्तमी के अवसर पर पारंपरिक जाताल पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा में ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक पुजारी उच्छप पहाड़िया और भूषण पहाड़िया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्राम देवता और पूर्वजों का स्मरण किया।मौके पर पाठा की बलि दी गई . इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देवस्थल पर माथा टेककर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। समाजसेवी दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि आदिवासी परंपराएं प्रकृति संरक्षण और सामाजिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यहां की बेटी ज्योति कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है. ज्योति ने सप्लाई इंस्पेक्टर कैटेगरी में 106वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी ओवरऑल रैंक 1553 रही. तीसरे प्रयास में मिली सफलता ज्योति कुमारी को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली. इससे पहले दो प्रयासों में असफल रहने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. रोज 8-10 घंटे की पढ़ाई और रिवीजन को अपना मंत्र बनाया.…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील शर्मा यूसिल तुरामडीह क्षेत्र में स्थानीय रोजगार एवं मजदूर बहाली के मुद्दे को लेकर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। नंदूप विस्थापित समिति द्वारा गेट जाम और धरना-प्रदर्शन आयोजित कर ग्राम सभा एवं यूसिल प्रबंधन के बीच 28 मई को जादूगोड़ा तथा 8 जून को हुई त्रिपक्षीय वार्ता और समझौते को रद्द करने की मांग उठाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर संयुक्त ग्राम सभा, माझी बाबा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा के पोटका, कोवाली और आसनबनी मंडल की संयुक्त विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रशिक्षण बैठक शनिवार को त्रिपाठी भवन, हाता में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को BLO के साथ समन्वय कर काम करने के निर्देश दिए गए। मुख्य वक्ता ने गिनाईं प्राथमिकताएं बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि SIR का काम निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हो रहा है। इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना और डुप्लीकेट नाम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी समेत जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद प्रशिक्षित योगाचार्यों ने आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का खतरनाक नतीजा देखने को मिला, जब मर्सिडीज़ शोरूम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाल रंग की बाइक पर सवार युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने…
