राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत अतंर्गत कुलियंक गाँव में विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।मौके पर विधायक ने संवेदक को प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने का सुझाव दिया। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा नाली एवं गार्डवाल निर्माण की लंबे समय से मांग की जाती रही है। नाली निर्माण होने से गांव में जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मदन मन्ना, आसित मिश्रा, मिंटू पाल, मुन्ना होता, रिंकू माईति, यदुपति राणा, राजीव लेंका, कान्हु बेरा, शरत चंद्र मुण्डा, नरेंद्र मुण्डा, तपन बेरा, कनाईलाल विशाल, अरुण बेरा, दयाल बेरा,मधुसूदन मुण्डा, बापि विशाल सहित कई अन्य ग्रामीण सज्ञ र्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

