केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को किया गया।
नया कार्यालय बिष्टुपुर स्थित जेके हाइट्स की पांचवीं मंजिल (5/5, 5th Floor, JK Heights, Diagonal Road) में स्थापित किया गया है। शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों वह शहर वासियों ने भाग लिया।
कंपनी के डायरेक्टर सानू कुमार व प्रशांत कुमार ने कहा कि नए कार्यालय की शुरुआत के साथ केदार कंस्ट्रक्शन निर्माण क्षेत्र में अपनी सेवाओं का और अधिक विस्तार करेगा। इस अवसर पर अतिथियों से समारोह में शामिल होकर अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय संस्था के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारी समेत अन्य शहरवासी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य कार्य आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में होता है, जहाँ फिलहाल उनकी 5 साइट्स चल रही हैं जिसमें से एक बागबेड़ा में है।
पहले उनका ऑफिस पी.डी. मेंशन के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ करता था, जहाँ से उन्होंने कई साल काम किया।
कंपनी की सेवाएँ और विशेषताएँ
बजट अनुकूल और गुणवत्ता: कंपनी का दावा है कि उनके निर्माण की गुणवत्ता और दाम बहुत ही प्रतिस्पर्धी (Competitive) हैं, जो इस रेट में मिलना मुश्किल है।
इंटीरियर सॉल्यूशन: नया घर खरीदने के साथ-साथ ग्राहकों को उचित दामों पर इंटीरियर डिजाइनिंग का काम भी इसी ऑफिस के माध्यम से मिल जाएगा।
एक ही छत के नीचे सुविधा: अब घरों की खरीद-बिक्री से लेकर इंटीरियर तक की सभी सेवाएँ एक ही ऑफिस से संचालित की जाएँगी

