राष्ट्र संवाद संवाददाता
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड छह स्थित बागनपाड़ा में पार्षद के प्रयास से 200 केवी का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से बस्ती के लोगों को विद्युत आपूर्ति में खराबी के कारण हो रही समस्या से निजात मिलेगी। इस नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पार्षद धनंजय गुप्ता ने विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस मौके पर सीताराम बेज, अशोक पाल, रंजीत बेज, तपन पाल, दिलीप पाल, त्रिभंगु बेज, शैलेन मुखर्जी, राधु कुंडु समेत कई बस्तीवासी उपस्थित थे।

