Author: Aman Ojha

 राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र के प्रायः सभी वार्डों के मुख्य स्थलो पर फैले कचरे स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा। इस बिखरे कचरो मे खाना ढुढते आवारा पशु प्लास्टिक तक खा कर गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे है। इसके अलावे कचरे के ढ़ेर के समीप से छोटे बच्चे स्कूल जाना कर रहे है।बड़बिल नगरपालिका वो नगरपालिका है है,जो केंदुझर जिले मे सर्वश्रेष्ठ नगरपालिका का अनेको बार खिताब भी पा चुका है। दर्जनों स्थानो पर फेले कचरे ये बात समझ मे आती है,कि नगरपालिका द्वारा टाउनशिप को स्वच्छत रखने के दावे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की राखा कॉपर माइंस में उत्पादन का काम देख रही साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। भूतपूर्व कर्मचारी तथा उनके आश्रित संघ ने कंपनी प्रबंधन पर स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने और पर्यावरण नियमों को ताक पर रखने का आरोप लगाया है। *चुपके से बांटे जा रहे ठेके, जमशेदपुर के ठेकेदार हावी* संघ के महासचिव मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि HCL ने राखा माइंस खोलने का टेंडर साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड को दिया था। आरोप है कि कंपनी ने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  डुमरिया: पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रावास, किचन, शौचालय और प्रधानाचार्य कार्यालय का निरीक्षण किया। समीक्षा के क्रम में मेनू के अनुरूप भोजन नहीं मिलने और बाथरूम के कई नल टूटे होने की शिकायत सामने आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  सरायकेला/मनोहरपुर: कोल्हान क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड और पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड में हाथियों के हमलों ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया। एक ओर ईचागढ़ में हाथियों ने घर की दीवार तोड़ दी, जिससे मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं मनोहरपुर में एक दंतैल हाथी के हमले में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ईचागढ़ प्रखंड के मौसाढ़ा गांव में मंगलवार देर रात भोजन और पानी की तलाश में हाथियों का…

Read More

राष्ट्र संवाद, संवाददाता  सरायकेला-खरसावाँ : जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार सिंह ने की, जबकि बैठक में निधि द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में जिले में अवैध बालू उत्खनन, खनिज परिवहन तथा भंडारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि एनजीटी अवधि के दौरान नदी तल से किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पुलिस अधीक्षक द्वारा लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत कांड्रा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए पांच मोबाइल फोन को बरामद किया है। इस बावत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्म ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का उचित कागजातों के साथ सत्यापन के बाद बुधवार को सभी मोबाइल धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए सरायकेला पुलिस व कांड्रा थाना…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित भव्य समारोह में झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन को प्रदान किया। इस अवसर पर पूरे झारखंड में खुशी, गर्व और सम्मान का माहौल व्याप्त है। वही झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता, आदिवासी-मूलवासी समाज और अलग राज्य…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के जूनियर छात्रों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर उसे बचाने का प्रण लिया। साथ ही, विद्यालय परिसर में ही स्वच्छता अभियान, आकर्षक चित्रांकन और पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के माध्यम से पर्यावरण दिवस का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस मौके पर कक्षा छह के बच्चों ने फैशन शो के माध्यम से पर्यावरण दिवस समारोह को और भी खास बना दिया। इस मौके…

Read More

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहियाओं ने लंबित मानदेय, बकाया भुगतान, 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि, बोनस तथा अन्य मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इस बीच हड़ताल में शामिल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एक नर्स बीमार पड़ गयी है। बीमार नर्स का नाम शोभा केरकेट्टा है। नर्स शोभा केरकेट्टा की बिगडती हालत को देखते हुए उसे अनुमंडल…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील शर्मा  यूसिल द्वारा संचालित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में बाल वाटिका-01 के नामांकन को लेकर विवाद गहरा गया है। विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया में आदिवासी एवं विस्थापित परिवारों के बच्चों को पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के आरोप लगाते हुए तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे आदिवासी बहुल गांव आहारघुटू में ग्राम प्रधानों और अभिभावक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन की नामांकन नीति के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया तथा भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने…

Read More