Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील शर्मा 

     

    यूसिल द्वारा संचालित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में बाल वाटिका-01 के नामांकन को लेकर विवाद गहरा गया है। विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया में आदिवासी एवं विस्थापित परिवारों के बच्चों को पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के आरोप लगाते हुए तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे आदिवासी बहुल गांव आहारघुटू में ग्राम प्रधानों और अभिभावक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन की नामांकन नीति के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया तथा भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी गई।

     

    बैठक की अध्यक्षता झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने की। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका-01 में नामांकन के लिए कुल 45 अभिभावकों ने आवेदन किया था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा 0 से 1 किलोमीटर दायरे के 22 आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया, जिसमें केवल 8 बच्चों का चयन हुआ जबकि शेष 23 बच्चों को नामांकन से वंचित रहना पड़ा। इससे स्थानीय अभिभावकों में भारी नाराजगी है।

     

    बाघराय मार्डी ने आरोप लगाया कि जिन गांवों की जमीन पर यूसिल की परियोजनाएं स्थापित हैं, उन्हीं विस्थापित और प्रभावित परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जादूगोड़ा, भाटीन, रूआम, माटीगोंडा, मेचुआ, टिलाईटांड़ और कुलामारा समेत 0 से 5 किलोमीटर दायरे के सभी प्रभावित गांवों के बच्चों को नामांकन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाए।

     

    अभिभावक संघ ने यह भी मांग उठाई कि विद्यालय में एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग कोटा निर्धारित कर बाल वाटिका से लेकर कक्षा-1 तक पारदर्शी नामांकन व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगामी सत्रों में बाल वाटिका-02, बाल वाटिका-03 और कक्षा-1 के नामांकन में भी लॉटरी प्रणाली जारी रही तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

     

    बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय प्रबंधन और यूसिल प्रशासन ने स्थानीय बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए नामांकन नीति में सुधार नहीं किया, तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी यूसिल प्रबंधन और विद्यालय प्रशासन की होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित
    Next Article 6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    Related Posts

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.