राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा शैक्षणिक संस्थान में बुधवार को एंटी ड्रग कैंपेनिंग के तहत छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा इसके गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया शुरू हुआ। झारखंड सरकार द्वारा आयोजित 1 जून से 26 जून तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत, रंभा शैक्षणिक संस्थान में इस कार्यक्रम का आयोजन 24 जून से 26 जून तक प्रतिदिन एक घंटे किया जाएगा ताकि छात्र-छात्राएं नशे के कारणों को समझकर खुद को और अपने समाज को स्वस्थ रख सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेश चंद्र द्वारा किया गया, जिन्होंने आज पीपीटी और वीडियो के माध्यम से विभिन्न नशीली दवाओं, पदार्थो और उनके हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ. किशन कुमार शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर अमृता सुरीन, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. रश्मि लुगुन, डॉ. गंगा भोला गैर शैक्षणिक कर्मचारियों में प्रकाश सिंह सरदार,
रूपम कुमारी, शिल्पा कुमारी, मुस्कान सिंह, प्रियंका महंता और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

