लापता रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा गम्हरिया निवासी भास्कर दास की 16 वर्षीय पुत्री अर्पिता दास बीते 22 जून 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल सिंहभूम कॉलेज, चांडिल के बिरसा मुंडा सभागार में गुरुवार को साहित्य अकादमी की ओर से ‘साहित्यिक मंच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज एवं जुवान ओनोलिया के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “राघुनथ टुडू का जीवन और उनके कार्य” तथा “युवा साहित्य” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्रीय भाषाओं और युवा साहित्यकारों को नई पहचान देने का कार्य करते हैं। उन्होंने संताली साहित्य के विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह एईआरओ परवीन कुमार ने की। दो चरणों में आयोजित बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सभी बीएलए-2 सहयोग करें और पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना है।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गुरुवार को मध्य विद्यालय ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता विद्यालय इस प्रकार रहे। अंडर -15 बालक वर्ग में प्रथम स्थान यूएमएस जामजोड़ा ने प्राप्त किया जबकि अंडर -17 बालक वर्ग में यूएचएस कोलाबीरा तथा अंडर- 18 बालिका वर्ग में केजीबीवी गम्हरिया प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार, लिटिल चैंप्स अंडर -12 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर यूएमएस सालडीह गम्हरिया-1 तथा बालिका वर्ग में यूएमएस दुग्धा की टीम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, गुरुवार को जिला खनन विभाग एवं गम्हरिया अंचल कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा बालू घाट में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान किसी भी बालू घाट पर अवैध उत्खनन की गतिविधि संचालित नहीं पाई गई। हालांकि जांच के क्रम में एक वाहन संख्या को बिना वैध परिवहन चालान के बालू खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। इस पर उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर आदित्यपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में जिला…
राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रखंड के तेंतला पोड़ा पंचायत अंतर्गत सोनागाड़ा गांव में पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा और हथियार के बल पर धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल से जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती कर रहे लोगों ने जब असली वारिसों ने अपना हक मांगा तो उन्हें हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ग्राम प्रधान व दर्जनों ग्रामीणों के साथ कोवाली थाना पहुंचा और थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई। *क्या है पूरा मामला* सोनागाड़ा निवासी जोलेश सरदार व…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा अस्पताल में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि दवा सप्लाई के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी केके फार्मा को यूसीआईएल प्रबंधन 54 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है। इसके बावजूद अस्पताल की फार्मेसी से मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। लगभग 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है। भुगतान के बाद भी दवा गायब सूत्रों के मुताबिक यूसीआईएल प्रबंधन ने केके फार्मा को दवा सप्लाई का ठेका दिया था। टेंडर शर्तों के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र के प्रायः सभी वार्डों के मुख्य स्थलो पर फैले कचरे स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा। इस बिखरे कचरो मे खाना ढुढते आवारा पशु प्लास्टिक तक खा कर गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे है। इसके अलावे कचरे के ढ़ेर के समीप से छोटे बच्चे स्कूल जाना कर रहे है।बड़बिल नगरपालिका वो नगरपालिका है है,जो केंदुझर जिले मे सर्वश्रेष्ठ नगरपालिका का अनेको बार खिताब भी पा चुका है। दर्जनों स्थानो पर फेले कचरे ये बात समझ मे आती है,कि नगरपालिका द्वारा टाउनशिप को स्वच्छत रखने के दावे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की राखा कॉपर माइंस में उत्पादन का काम देख रही साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। भूतपूर्व कर्मचारी तथा उनके आश्रित संघ ने कंपनी प्रबंधन पर स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने और पर्यावरण नियमों को ताक पर रखने का आरोप लगाया है। *चुपके से बांटे जा रहे ठेके, जमशेदपुर के ठेकेदार हावी* संघ के महासचिव मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि HCL ने राखा माइंस खोलने का टेंडर साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड को दिया था। आरोप है कि कंपनी ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता डुमरिया: पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रावास, किचन, शौचालय और प्रधानाचार्य कार्यालय का निरीक्षण किया। समीक्षा के क्रम में मेनू के अनुरूप भोजन नहीं मिलने और बाथरूम के कई नल टूटे होने की शिकायत सामने आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य…
