राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : पोटका में विभिन्न गांव में फैले ब्रेन मलेरिया पर नियंत्रण व रोक थाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग रेस हो गया है इधर रांची से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिना पहुंच कर कई लोगो खून के सैंपल एकत्रित की।इधर सूचना पाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची व पीड़ित बच्चों का कुशल क्षेभ जाना। इस दौरान क्षेत्र के प्रभारी रंजनी महाकुड से मुलाकात कर उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने का दिशा _ निर्देश दिया।इस बाबत ग्रामीण शंकर मुंडा ने कहा कि पोटका प्रखंड क्षेत्र मे ब्रेन मलेरिया का प्रकोप एक भीषण रूप लेता जा रहा है ,कई बच्चे व छात्र छात्राएं इसकी चपेट में आए हैं ।कई बच्चे_ बच्चियों की असमय मृत्यु हो गया।जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत है।

