राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्थित मंगलम सिटी के समीप एक स्कूटी और अपाची वाहन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज रफ्तार में हुई, जिससे दोनों वाहनों के अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के कैंपस में बुधवार को हेल्थ सेंटर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी, सचिव अशोक गुप्ता एवं आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर जीएम ने बताया कि संस्थान में छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए हेल्थ सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। सेंटर में आवश्यकतानुसार बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनका काॅसिलिंग भी किया जाएगा। बताया कि तीन चिकित्सकों द्वारा सेंटर का संचालन किया जाएगा जहां बच्चों की प्रारंभिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र निवासी पत्रकार तंकाधर पात्रो को जर्नलिस्ट काउंसिल आँफ इंडिया का ओडिशा राज्य के केंदुझर जिला इकाई का सदस्य मनोनीत किया गया।जर्नलिस्ट काउंसिल आँफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ. अनुराग सकसेना के द्वारा मनोनीत किया गया।तंकाधर पात्रो के सदस्य बनाऐ जाने पर उनके मित्रजनों मे काफी प्रसन्नता देखी गई।तंकाधर पात्रो ने अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशानिर्देश का पालन करते हुए पत्रकारो की सुरक्षा सहित ओडिशा मे पत्रकारो को पेंशन योजना जैसे मुद्दे की माँग सरकार से करेगे।
राष्ट्र संवाद संवाददाता *जादूगोड़ा*: राष्ट्र संवाद में 28 जून को प्रमुखता से प्रकाशित “जियाडा में नदी किनारे मिट्टी का अवैध खेल” शीर्षक खबर का बड़ा असर हुआ है। नदी किनारे निर्माण कार्य में हुई अनियमितता और सरकारी संपत्ति को पहुंचे नुकसान के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वर्ण रेखा बराज प्रमंडल के अधिकारियों ने ठेकेदार सोहन साव पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से काम बंद करा दिया है। *क्या है पूरा मामला* राष्ट्र संवाद ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था कि जियाडा क्षेत्र के मौजा राखा कोपर में आवंटित प्लॉट संख्या…
राष्ट्र संवाद संवाददाता डोमजूरी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू ने ग्राम विकास केंद्र टेल्को के सचिव तथा नेल्सन ग्लोबल प्रोडक्ट इंडिया को एक पत्र देकर मांग किया है कि डोमजूरी पंचायत के लिए ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) का प्रकोप बढ़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव एवं मच्छरों के प्रजनन के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्राम विकास केंद्र टेल्को की ओर से सी एस आर के अंतर्गत डोमजुड़ी ग्राम पंचायत के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भूयाडीह गांव स्थित अवैध पत्थर खदान एक बार फिर हादसे की वजह बनी। खदान में भरे बारिश के पानी में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले को स्थानीय स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया और घटना को रफा-दफा कर दिया गया। ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भूयाडीह गांव में गैलेक्सी कंपनी के समीप वर्षों से अवैध पत्थर खनन होता रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में एचएलएम नामक कंपनी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता हूल दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को केरूआडूंगरी पंचायत अंतर्गत सिदो-कान्हु सोपोहद सावंता, छोटा तालसा में पहली बार विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सिदो-कान्हु सोपोहद सावंता, जिन्दगी परिवार एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य हूल क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू , केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया सह जिला…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए विधायक संजीव सरदार की पहल पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को हरिणा पंचायत के कोंदर गांव और पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुल 100 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इनमें 80 मच्छरदानियां कोंदर गांव के ग्रामीणों तथा शेष विद्यालय की छात्राओं को दी गईं। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से घरों के आसपास जलजमाव नहीं होने देने, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड स्थित मुक्तेश्वर धाम हरिणा में पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से यहां 14 आधुनिक कॉटेज, चार ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बायो डायवर्सिटी पार्क का कार्य अंतिम चरण में है। अब पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए नए निर्माण कार्य शुरू…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-14 स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में ज्वेलरी व्यवसायी प्रेम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, अपराधी दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर उन्होंने प्रेम वर्मा पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले में व्यवसायी को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद उन्हें तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन…
