राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका में मलेरिया के बढ़ते संक्रमण व ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को कांदर व सानग्राम गांव का दौरा किया एवं ब्रेन मलेरिया से मृतक परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित महावीर सरदार व लखी सरदार के परिजनों को आश्वस्त किया कि घबराएं नहीं,दुख की घड़ी में हम सभी साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया। सांसद ने ग्रामीणों से अपील किया कि मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी लगाकर ही सोयें, अपने आसपास गंदा जलजमाव नहीं होने दें, बुखार आने…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय भारत सरकार, डब्ल्यूएचओ पिरामल,स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला मलेरिया विभाग के चिकित्सकों का दल शनिवार को पुनः पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा कर जायजा लिया। केंद्रीय टीम में डा.निधि,डा राजश्री,डा.रविशंकर(पटना), राज्य मलेरिया पदाधिकारी डा.बी के सिंह,डा.अभिषेक पाल,डा.अविनाव कात्यान सहित अन्य शामिल थे। टीम पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका पहुंची। यहां ओपीडी सहित मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी लिया, तंदुपरांत टीम मलेरिया प्रभावित सानग्राम व कांदर गांव में ब्रेन मलेरिया से मृत पीड़ित परिवार से मिले। सानग्राम गांव में मृतक लखी सरदार के घर टीम के साथ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी गांव में आयोजित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों से भी अवगत कराया। आधुनिक खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव…
राष्ट्र संवाद संवाददाता टीजीएस कॉलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नवम से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें दो ग्रुपों में रखा गया था। इस मौके पर निर्णायक मंडली में श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सुरोसंगीता मुखर्जी, जेवियर स्कूल की संगीता राय तथा केपीएस गम्हरिया की शिक्षिका पौलोमी कान्जीलाल उपस्थित थी। प्रतियोगिता के ग्रुप एक में आकांक्षा कुमारी प्रथम, अनिता प्रधान द्वितीय तथा दीप्ति गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। वहीं, ग्रुप दो में प्रथम स्थान पर सिमरन कुमारी, द्वितीय स्थान पर रौनक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा अंतर्गत इंपिरियल रिसोर्ट तेतला हाता में महिला नेत्री सह समाजसेवी दुखनी सोरेन ने स्थानीय बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं के साथ एक आपातकालीन समाजिक गोष्टी की। बैठक में पोटका विधानसभा की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। हाल के दिनों में ब्रेन मलेरिया से आदिवासी बच्चियों की मौत, लगातार बढ़ते मलेरिया के मामले, गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध माइनिंग से क्षेत्र की खराब होती छवि, जर्जर सड़कें, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में विचार विमर्श हुआ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा विगत दिनों सीओ द्वारा जिला उपाध्यक्ष व महिला जिलाध्यक्ष के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड और नगर कमेटी की ओर से जन आक्रोश रैली निकालकर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर तथा आदित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम दुर्गापूजा मैदान से विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई जो प्रखंड परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष…
राष्ट्र संवाद संवाददाता टीजीएस कॉलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नवम से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें दो ग्रुपों में रखा गया था। इस मौके पर निर्णायक मंडली में श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सुरोसंगीता मुखर्जी, जेवियर स्कूल की संगीता राय तथा केपीएस गम्हरिया की शिक्षिका पौलोमी कान्जीलाल उपस्थित थी। प्रतियोगिता के ग्रुप एक में आकांक्षा कुमारी प्रथम, अनिता प्रधान द्वितीय तथा दीप्ति गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। वहीं, ग्रुप दो में प्रथम स्थान पर सिमरन कुमारी, द्वितीय स्थान पर रौनक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पहली बारिश ने यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी की पोल खोल दी। नालियों की सफाई नहीं होने से पूरी कॉलोनी जलजमाव से जूझ रही है। घरों के आगे घुटनों तक पानी भरा है। लोग परेशान हैं, लेकिन यूसील प्रबंधन और ठेकेदार की नींद नहीं टूटी। नाली सफाई सिर्फ कागजों पर, हकीकत में सब जाम कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बरसात से पहले हर साल नाली-नाला सफाई का टेंडर निकलता है। लाखों का भुगतान भी हो जाता है, पर धरातल पर काम जीरो है। सभी मुख्य नालियां सिल्ट और कचरे से जाम हैं। नतीजा, हल्की बारिश में ही…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सीआरपीएफ के जवानों का दम-खम परखने के लिए ग्रुप केन्द्र, जमशेदपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का बिगुल बजा। 02 से 04 जुलाई तक चलने वाली इस अंतर बटालियन (ऑप्स)/जीसी ट्रायथलॉन प्रतियोगिता–2026 में झारखंड सेक्टर की 11 टीमें जोर आजमाइश करेंगी। *डीआईजी ने किया शुभारंभ, जवानों में भरा जोश* प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी रमेश कुमार ने किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सभी 11 टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में डीआईजी ने कहा, _”ट्रायथलॉन सिर्फ ताकत का खेल नहीं है। यह बताता है कि मुश्किल हालात में जवान का दिमाग…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन ने ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और पुलिस टीम ने सोड़ो, जारागोडीह, वीरडीह एवं चांदुडीह क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त किया। वहीं, चौका-पातकुम सड़क पर बिना वैध चालान पत्थर खनिज का परिवहन करते पकड़े गए वाहन संख्या JH05CA6325 को भी जब्त कर चौका थाना को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन ने जब्त बालू की ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। उपायुक्त ने स्पष्ट…
