राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा *जादूगोड़ा।* यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी यूसीआईएल जादूगोड़ा कॉलोनी का साप्ताहिक हाट आज बदहाली की मिसाल बन गया है। करीब 50 साल से ज्यादा पुराना यह बाजार क्षेत्र का सबसे प्राचीन हाट माना जाता है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इसकी सुध लेने वाला आज तक कोई नहीं है। न यूसीआईएल प्रबंधन ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने। नतीजा ये कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा यह हाट धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है। दर्जनों गांवों की निर्भरता, पर सुविधाएं शून्य हर सप्ताह आसपास के दर्जनों गांवों…
Author: Aman Ojha
धीरज साहू की अध्यक्षता में महाधिवेशन, नेताओं ने कहा – कर्मचारियों के हक से समझौता नहीं होगा राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड विधानसभा सभागार में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस यानी INTUC का महाधिवेशन सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष *धीरज प्रसाद साहू* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। देशभर से आए ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर मंथन किया। बैठक में सबसे ज्यादा गूंज यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी UCIL, जादूगोड़ा के कर्मचारियों की लंबित मांगों की रही। जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महासचिव *सुरजीत सिंह* ने मंच से सरकार और UCIL प्रबंधन को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने शनिवार को टाटानगर रेलवे गेस्ट हाउस में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न रेल विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में टाटानगर स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण, सिदिरसाई स्टेशन पुनर्विकास, आदित्यपुर–गम्हरिया रेलखंड के दोहरीकरण, वंदे भारत ट्रेन डिपो, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने का निर्देश देते हुए यात्रियों की सुविधा, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय, पार्किंग और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम से सटे खरकई नदी किनारे शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो छात्र डूब गए। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान आदित्यपुर के कल्पनापुरी, अशोक विहार निवासी उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, लापता दूसरा छात्र एस टाइप का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उपयुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज एवं उत्पाद निरीक्षकों द्वारा शनिवार को गम्हरिया तथाआदित्यपुर क्षेत्र स्थित विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, लाइसेंस एवं अभिलेखों, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उन्होंने जांच की। साथ ही, संचालकों को प्रशासन एवं विभाग द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सभी बार एवं रेस्टोरेंट संचालकों को 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बार परिसर में प्रवेश…
राष्ट्र संवाद में संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)-बोलानी टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में नये नामांकन वाले बच्चों की माताओं के लिए “घर ही विद्यालय परियोजना” के पाँचवें भाग का सफल आयोजन बीते शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में 25 अभिभावकों के रूप मे बच्चों के माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश्वर गिरि ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार बच्चे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के महत्व एवं उसकी आवश्यकता को सहज रूप से समझ सकते हैं। इसके पश्चात माताओं एवं बच्चों की सहभागिता से विज्ञान के दो प्रायोगिक सत्र आयोजित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ, जमशेदपुर इकाई, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन एवं मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य के अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि उनकी न्यायोचित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाए, ताकि शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका में मलेरिया के बढ़ते संक्रमण व ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को कांदर व सानग्राम गांव का दौरा किया एवं ब्रेन मलेरिया से मृतक परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित महावीर सरदार व लखी सरदार के परिजनों को आश्वस्त किया कि घबराएं नहीं,दुख की घड़ी में हम सभी साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया। सांसद ने ग्रामीणों से अपील किया कि मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी लगाकर ही सोयें, अपने आसपास गंदा जलजमाव नहीं होने दें, बुखार आने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय भारत सरकार, डब्ल्यूएचओ पिरामल,स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला मलेरिया विभाग के चिकित्सकों का दल शनिवार को पुनः पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा कर जायजा लिया। केंद्रीय टीम में डा.निधि,डा राजश्री,डा.रविशंकर(पटना), राज्य मलेरिया पदाधिकारी डा.बी के सिंह,डा.अभिषेक पाल,डा.अविनाव कात्यान सहित अन्य शामिल थे। टीम पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका पहुंची। यहां ओपीडी सहित मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी लिया, तंदुपरांत टीम मलेरिया प्रभावित सानग्राम व कांदर गांव में ब्रेन मलेरिया से मृत पीड़ित परिवार से मिले। सानग्राम गांव में मृतक लखी सरदार के घर टीम के साथ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी गांव में आयोजित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों से भी अवगत कराया। आधुनिक खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव…
