जोड़ा केंद्रीय अस्पताल कभी खनन श्रमिकों की उम्मीद था, आज उसकी हालत देखकर हर कोई स्तब्ध है। जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र में स्थित यह ऐतिहासिक अस्पताल अपनी बदहाली के आँसू बहा रहा है। क्षेत्र के लोगों के लिए, यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि वर्षों की यादें और उम्मीदें समेटे हुए एक प्रतीक है, जो अब ढहने की कगार पर है। इसकी दुर्दशा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है, बल्कि सरकारी उदासीनता की एक दर्दनाक कहानी भी बयाँ करती है। जोड़ा केंद्रीय अस्पताल: एक गौरवशाली अतीत स्थापना और उद्देश्य: इस अस्पताल का निर्माण वर्ष 1978 में केंद्र…
Author: Aman Ojha
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल तहसील क्षेत्र स्थित सरकारी हाई स्कूल में मटकमबेड़ा मे एनसीसी कैडेटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का संचालन ओडिशा 14 बटालियन के प्रशिक्षक सूबेदार भूपिंदर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेटों को ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा एनसीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। एनसीसी कैडेटों के लिए प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य और महत्व शिविर का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूसिल के तुरामडीह माइंस में पिछले 15 वर्षों से कार्यरत 17 मजदूरों को काम से हटाए जाने के विरोध में भाजपा नेता गणेश सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों को तत्काल काम पर वापस लेने तथा ग्राम प्रधानों से सत्यापन के आधार पर नियोजन संबंधी त्रिपक्षीय वार्ता के निर्णय को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्र के पांच गांवों के ग्राम प्रधानों से सत्यापन कराने के प्रस्ताव के बाद मजदूरों को कार्य से बैठा दिया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा *जादूगोड़ा।* यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी यूसीआईएल जादूगोड़ा कॉलोनी का साप्ताहिक हाट आज बदहाली की मिसाल बन गया है। करीब 50 साल से ज्यादा पुराना यह बाजार क्षेत्र का सबसे प्राचीन हाट माना जाता है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इसकी सुध लेने वाला आज तक कोई नहीं है। न यूसीआईएल प्रबंधन ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने। नतीजा ये कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा यह हाट धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है। दर्जनों गांवों की निर्भरता, पर सुविधाएं शून्य हर सप्ताह आसपास के दर्जनों गांवों…
धीरज साहू की अध्यक्षता में महाधिवेशन, नेताओं ने कहा – कर्मचारियों के हक से समझौता नहीं होगा राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड विधानसभा सभागार में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस यानी INTUC का महाधिवेशन सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष *धीरज प्रसाद साहू* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। देशभर से आए ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर मंथन किया। बैठक में सबसे ज्यादा गूंज यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी UCIL, जादूगोड़ा के कर्मचारियों की लंबित मांगों की रही। जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महासचिव *सुरजीत सिंह* ने मंच से सरकार और UCIL प्रबंधन को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने शनिवार को टाटानगर रेलवे गेस्ट हाउस में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न रेल विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में टाटानगर स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण, सिदिरसाई स्टेशन पुनर्विकास, आदित्यपुर–गम्हरिया रेलखंड के दोहरीकरण, वंदे भारत ट्रेन डिपो, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने का निर्देश देते हुए यात्रियों की सुविधा, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय, पार्किंग और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम से सटे खरकई नदी किनारे शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो छात्र डूब गए। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान आदित्यपुर के कल्पनापुरी, अशोक विहार निवासी उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, लापता दूसरा छात्र एस टाइप का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उपयुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज एवं उत्पाद निरीक्षकों द्वारा शनिवार को गम्हरिया तथाआदित्यपुर क्षेत्र स्थित विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, लाइसेंस एवं अभिलेखों, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उन्होंने जांच की। साथ ही, संचालकों को प्रशासन एवं विभाग द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सभी बार एवं रेस्टोरेंट संचालकों को 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बार परिसर में प्रवेश…
राष्ट्र संवाद में संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)-बोलानी टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में नये नामांकन वाले बच्चों की माताओं के लिए “घर ही विद्यालय परियोजना” के पाँचवें भाग का सफल आयोजन बीते शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में 25 अभिभावकों के रूप मे बच्चों के माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश्वर गिरि ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार बच्चे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के महत्व एवं उसकी आवश्यकता को सहज रूप से समझ सकते हैं। इसके पश्चात माताओं एवं बच्चों की सहभागिता से विज्ञान के दो प्रायोगिक सत्र आयोजित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ, जमशेदपुर इकाई, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन एवं मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य के अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि उनकी न्यायोचित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाए, ताकि शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों…
