Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम से सटे खरकई नदी किनारे शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो छात्र डूब गए। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान आदित्यपुर के कल्पनापुरी, अशोक विहार निवासी उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, लापता दूसरा छात्र एस टाइप का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों शनिवार दोपहर करीब एक बजे नदी किनारे नहाने पहुंचे थे, जहां वे पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और हादसे का शिकार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर सदलबल मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि एक शव को बाहर निकाल लिया गया है और दूसरे छात्र की खोज लगातार जारी है। गौरतलब है कि आसंगी चेक डैम और खरकई नदी के इस क्षेत्र में लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे अक्सर बाहर से आने वाले युवकों को गहरे पानी में जाने से मना करते हैं, लेकिन युवक अक्सर इस चेतावनी को नजरअंदाज कर नदी में उतर जाते हैं, जिससे इस तरह के दर्दनाक हादसे होते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश
    Next Article रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.