राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला महासचिव रामानंद महतो ने किया। इस मौके पर लोगों के बीच केक और लड्डू वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन, पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के प्रवक्ता मुकेश झा ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय, समता, भाईचारा और गरीब गुरुबो के अधिकारो की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर राजद संगठन सचिव रामेश्वर सिंह यादव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, राजीव यादव, आशुतोष राणा, अनिता महतो, सदानंद पाल, पिंटु यादव, राजकुमारी सिंह, पुष्पा सिंह, महिला सेल जिला प्रवक्ता शुशीता बारीक, श्याम सुंदर मालाकार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

