राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में पिकलबॉल…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड तीन स्थित सामुदायिक भवन जमालपुर में सहिया चयन हेतु वार्ड सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्षद पिंकी चौधरी ने किया। इस दौरान कई महिला अभ्यर्थियों द्वारा उक्त पद हेतु दावेदारी की गई थी। इसमें सर्वसम्मति से रंदना चौधरी को वार्ड तीन के शहरी सहिया के रूप में चयन किया गया। वार्ड सभा में सेविका तनु दास, सहायिका मालती देवी, यूएसएस सोनमणि मार्डी समेत काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित थी।
5 साल से एक्सपायर फिटनेस वाली बस दौड़ रही, एक वाहन का रिकॉर्ड ही गायब बिना मान्यता के संचालन, डीसी के आदेश को भी किया दरकिनार राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के धर्म डीह में संचालित शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में शिक्षा और परिवहन दोनों मोर्चों पर नियम-कानून को ताक पर रखा जा रहा है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है और सिर्फ फीस वसूली को प्राथमिकता दे रहा है। mParivahan पोर्टल और स्थानीय जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे अभिभावकों में आक्रोश है। *खुलासा: एक्सपायर कागजात वाली…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी यूसील की कॉलोनी की सड़कें अब सिर्फ जर्जर नहीं रहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा बन गई हैं। 20 साल से टूटी-फूटी सड़कों पर हर दिन हादसे का डर सता रहा है। सबसे बड़ी विडंबना ये कि कंपनी के सीएमडी डॉ. कंचन आनंद राव और उनकी धर्मपत्नी भी रोजाना इसी सड़क से गुजरते हैं, फिर भी मरम्मत के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं। *10 करोड़ का टेंडर, काम जीरो* कुछ महीने पहले सीएमडी स्तर पर कॉलोनी की सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये…
राष्ट्रसंवाद संवाददाता चांडिल कपाली नगर परिषद सभागार में सोमवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर क्षेत्र की बिजली, जलजमाव और पेयजल समस्या के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विधायक ने कहा कि सभी 21 वार्डों में जरूरत के अनुसार नए बिजली पोल लगाए जाएंगे तथा जर्जर तारों को बदलने का कार्य जल्द शुरू होगा। बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी समाधान करने और पेयजल व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही नप क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की झारखंड प्रदेश इकाई ने रविवार को पार्टी के संस्थापक, जननायक एवं पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और शोषित वर्ग के अधिकारों की…
राष्ट्रसंवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन और उसके परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई शनिवार रात को विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पर्यावरण और सरकारी राजस्व को किस कदर चूना लगाया जा रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से तिरुलडीह और आसपास…
सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र, सरयू राय बोले तकनीकी शिक्षा और सुरक्षा संस्कृति से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एनसीवीटी (NCVT) से मान्यता प्राप्त एवं पाँच सितारा ग्रेड प्राप्त नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) द्वारा रविवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के केपी हॉल में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद मद से स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो और जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। योजनाओं पर कुल 20.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें दो डीप बोरिंग सह पाइपलाइन योजना और एक सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शामिल है। विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शिलान्यास की गई योजनाओं में आसनबनी पंचायत के कांदरबेड़ा सरदार टोला सरकारी स्कूल के पीछे कालीचरण सिंह की जमीन में 6.50 लाख रुपये…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र मे स्थित केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली का आसु बहा रहा है।ये अस्पताल खनन क्षेत्र के श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने वर्ष 1978 मे 50बेड का अस्पताल बनाया गया था,13एकड़ मे फैले इस अस्पताल मे 80के दशक मे केंदुझर,जाजपुर, सुंदरगढ़ के कोयडा सेक्टर के साथ साथ मयूरभंज जिले के बदाम पहाड़ आदि स्थानो के श्रमिक इलाज के लिए आते थे।वर्ष 2018तक इस सेंट्रल अस्पताल के ब्राह्म विभाग(ओडी) मे प्रतिदिन तीन से चार सौ तक मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते थे,लेकिन बीते पाँच छ वर्षो मे…
