Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केनाल जर्जर पुल से नीचे गिरी कोयला लदी हाइवा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई चालक की जान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    केनाल जर्जर पुल से नीचे गिरी कोयला लदी हाइवा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई चालक की जान

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल-कांड्रा मार्ग पर संवेदक एवं जिला पथ निर्माण विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। मंगलवार को चैनपुर स्थित सुवर्णरेखा मुख्य नहर के जर्जर पुल से कोयला लदी एक हाइवा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। घटना सुबह 7 बजे लगभग की है, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को हाइवा से सुरक्षित बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल और सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हाइवा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर काफी संख्या ग्रामीण राहगीर की भीड़ जुट गई.

    ग्रामीणों का कहना है कि चांडिल-कांड्रा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले दो वर्षों से लगातार आंदोलन और प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देता रहा। यह मार्ग चांडिल अनुमंडल की लाइफलाइन माना जाता है, जो अनुमंडल, प्रखंड और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। उपयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि इस मार्ग को छोड़ दिया अब चौका कांड्रा मार्ग अपना लिया ।

    सबसे अधिक परेशानी इस मार्ग से गुजरने वाले प्राथमिक, उच्च विद्यालय तथा सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है। पहले धूल और उड़ती मिट्टी से लोग परेशान थे, अब बारिश में कीचड़ और गड्ढों ने हालात और भयावह बना दिए हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पथ निर्माण विभाग की उदासीनता और संवेदक की लापरवाही के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बाइक सवार और राहगीर अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। सड़क पर बड़े ट्रेलर, यात्री वाहन, ओवरलोड हाइवा के खौफ से बाइक, साइकिल और पैदल चलने वाले लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर हुए लगभग एक वर्ष बीत चुका है। विधायक और पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास भी किया गया था, जिससे लोगों में सड़क बनने की उम्मीद जगी थी। लेकिन पथ निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण संवेदक द्वारा चार माह बीत जाने के बावजूद सड़क की सबसे खराब हिस्सों को छोड़कर केवल ठीक-ठाक स्थानों पर मरम्मत कार्य किया गया। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल बाल ने गम्हरिया के कई बूथों पर लिया एसआईआर कार्य का जायजा
    Next Article चांडिल बाजार में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.