राष्ट्र संवाद संवाददाता
कांड्रा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मु के नेतृत्व में क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कांड्रा बाजार क्षेत्र में आम जनता और स्थानीय दुकानदारों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्क नहीं करने, वाहन चलाते हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की सलाह भी आमलोगों को दिया। सड़क सुरक्षा के साथ साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर भी लोगों को सजग किया। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना थाना को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर कांड्रा पुलिस बल के जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक व दुकानदार उपस्थित थे।

