Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल बाल ने गम्हरिया के कई बूथों पर लिया एसआईआर कार्य का जायजा
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल बाल ने गम्हरिया के कई बूथों पर लिया एसआईआर कार्य का जायजा

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रभारी राहुल बाल ने गम्हरिया प्रखंड के कई बूथों का दौरा कर जिले में चल रहे एसआईआर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सभी बीएलए से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बूथों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने गम्हरिया के अंबेडकर नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और उनकी टीम की सराहना करते हुए जिले में पार्टी संगठन को और मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी बीएलए को एसआईआर प्रक्रिया में पूरी जिम्मेदारी के साथ भाग लेकर यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र मतदाता इसमें छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचेंगे और अंतिम व्यक्ति तक इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। तत्पश्चात, अंबेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उन्होंने एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कम समय में अधिक कार्य दिए जाने से बीएलओ पर अत्यधिक दबाव है। कई बीएलओ को देर रात तक काम करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भोजन और आराम का भी पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य दबाव भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव में अभी तीन वर्ष शेष है। अत: चुनाव आयोग को यहाँ एसआईआर करने में जल्दबाजी क्यों है। उन्होंने इस अभियान की अवधि और तीन माह बढ़ाने की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त से किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों का एसआईआर हो सके। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया में हाल ही में किए गए बदलावों के कारण बीएलओ के साथ-साथ आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राहुल बाल ने मांग की कि बीएलओ को बेहतर कार्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने उनके लिए कलर जैकेट, थर्मस, रेनकोट तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस मांग को कांग्रेस पार्टी दिल्ली स्तर तक उठाएगी, ताकि बीएलओ को बेहतर माहौल में कार्य करने का अवसर मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज बागची, महासचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेहतर कानून व्यवस्था के लिए कांड्रा थाना प्रभारी ने चलाया विशेष अभियान
    Next Article केनाल जर्जर पुल से नीचे गिरी कोयला लदी हाइवा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई चालक की जान

    Related Posts

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, छात्र संघ ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    डीएवी पब्लिक स्कूल, बोलानी में वन महोत्सव का भव्य समापन

    July 7, 2026

    CTC प्रबंधन की मनमानी से आक्रोशित माटी गौड़ा की मुखिया, बोलीं – “वादे झूठे, गेट बंद, रोजगार गायब”*एसपी से नाराज ग्रामीण हटाने की उठ रही है मांग

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, छात्र संघ ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    डीएवी पब्लिक स्कूल, बोलानी में वन महोत्सव का भव्य समापन

    CTC प्रबंधन की मनमानी से आक्रोशित माटी गौड़ा की मुखिया, बोलीं – “वादे झूठे, गेट बंद, रोजगार गायब”*एसपी से नाराज ग्रामीण हटाने की उठ रही है मांग

    बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कांड्रा थाना प्रभारी ने चलाया विशेष अभियान

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    चांडिल बाजार में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान

    केनाल जर्जर पुल से नीचे गिरी कोयला लदी हाइवा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई चालक की जान

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल बाल ने गम्हरिया के कई बूथों पर लिया एसआईआर कार्य का जायजा

    बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कांड्रा थाना प्रभारी ने चलाया विशेष अभियान

    झारखंड अंडर-23 सीनियर कुश्ती टीम घोषित, सरायकेला से सुरेश नारायण चौधरी हुए फ्री स्टाइल टीम में कोच में शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.