Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग*

     

    मृत्युंजय बर्मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला

     

    काण्ड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा संचालित व उपयोग की जा रही भूमि, लीज व्यवस्था, राजस्व एवं वन भूमि से जुड़े मामलों में कथित विसंगतियों और अनियमितताओं की तत्काल उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की गई है। इस संबंध में 27 अगस्त 2026 को सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनन्द कुमार आचार्य द्वारा उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को आवेदन सौंपा गया है।

     

    आवेदन में कहा गया है कि कंपनी से संबंधित भूमि उपयोग, लीज व्यवस्था, राजस्व अभिलेख, वन भूमि तथा अन्य वैधानिक अनुमतियों के संबंध में विभिन्न प्रकार के गंभीर प्रश्न सामने आ रहे हैं। इसलिए केवल विभागीय पत्राचार के बजाय जिला प्रशासन के स्तर से संबंधित सभी अभिलेखों की समेकित जांच आवश्यक है।

     

    आवेदन में मांग की गई है कि कंपनी को आवंटित अथवा लीज पर दी गई कुल भूमि का खाता, प्लॉट, मौजा एवं रकबा सहित पूरा विवरण राजस्व अभिलेखों से सत्यापित कराया जाए। साथ ही कंपनी द्वारा वर्तमान में उपयोग की जा रही भूमि एवं स्वीकृत लीज की भूमि का भौतिक सत्यापन और सीमांकन कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कंपनी स्वीकृत सीमा से अधिक भूमि का उपयोग तो नहीं कर रही है।

     

    इसके अलावा लीज राशि, लगान, प्रीमियम, शेष राशि, सीएसआर मद, जल कर तथा अन्य सरकारी देय राशि का विभागीय अभिलेखों के आधार पर मिलान कर अब तक जमा एवं बकाया राशि का निर्धारण करने की मांग की गई है।

     

    आवेदन में वन भूमि से जुड़े मामलों की भी विशेष जांच की मांग है। यदि कंपनी के उपयोग में आने वाली भूमि में वन भूमि अथवा वनाधिकार से संबंधित भूमि शामिल है तो उसका खाता, प्लॉट एवं रकबा सहित विवरण प्राप्त कर यह जांच करने को कहा गया है कि उक्त भूमि के उपयोग के लिए सभी आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त हैं या नहीं। साथ ही वन भूमि से संबंधित लंबित प्रस्ताव, स्वीकृति, हस्तांतरण, डायवर्जन, मुआवजा अथवा अन्य देय राशि का वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अभिलेखों से सत्यापन कराने की मांग की गई है।

     

    गौरतलब है कि अमलगम स्टील के काण्ड्रा स्थित औद्योगिक विस्तार से संबंधित वन भूमि डायवर्जन का प्रस्ताव भी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है। आवेदनकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर आवश्यक होने पर सरकारी भूमि की सुरक्षा, बकाया राजस्व की वसूली तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड
    Next Article भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.