Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर
    Breaking News Headlines

    अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी है. वित्त वर्ष 26-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है. यह पिछले साल की समान अवधि की विकास दर 6.9 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत ज्यादा है. यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी की विकास दर 10.3 प्रतिशत रही है. वहीं, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत रही है. वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जबकि नॉमिनल आधार पर यह 11.5 प्रतिशत रहा है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास को रफ्तार तृतीयक क्षेत्र ने दी है. इसकी विकास दर 10 प्रतिशत की रही है. इस दौरान, तृतीयक क्षेत्र में फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज ने 12.1 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ तेजी का नेतृत्व किया है. द्वितीयक क्षेत्र की विकास दर स्थिर कीमतों में 8.6 प्रतिशत और प्राथमिक क्षेत्र 2.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है. इस दौरान कृषि और उससे जुडे सेगमेंट की विकास दर 3.6 प्रतिशत रही है.

    वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में सकल स्थिर पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) की वृद्धि दर 11.9 प्रतिशत रही है. यह वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 5.8 प्रतिशत थी. वहीं,इस दौरान निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीएफ)में स्थिर कीमतों में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो दिखाता है कि देश में निजी खर्च भी तेजी से बढ़ रहा है. अगस्त की शुरुआती में मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों के ऐलान के दौरान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7 प्रतिशत बताया था.

    उन्होंने कहा कि जून 2026 के बाद से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई-साइड पर पडऩे वाला दबाव कुछ कम हुआ है. साथ ही कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह से संघर्ष के फिर से बढऩे के कारण ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता फिर से पैदा हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएवरेस्ट के मसालों पर लगा बैन, एफएसएसएआई की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल

    Related Posts

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    September 1, 2026

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    September 1, 2026

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- कानून व्यवस्था बनाएं रखेें

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल

    अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर

    एवरेस्ट के मसालों पर लगा बैन, एफएसएसएआई की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें क्या है पूरा मामला

    बिहार में न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का रास्ता साफ, पटना हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

    कई आपराधिक मामले दर्ज होना शहर-निकाले का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ का आदेश रद्द किया

    असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.