Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शहर की प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकाई उफान पर हैं और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
    लगातार बारिश के साथ चांडिल डैम, गालूडीह बैराज और गांजिया बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदियों का जलप्रवाह और तेज हो गया है। शास्त्रीनगर, कदमा, बागबेड़ा, जुगसलाई, भुइयांडीह समेत अन्य निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
    जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    वहीं, लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में नदियों का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण कक्ष या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति
    Next Article असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.