राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुसाबनी थाना क्षेत्र में 25 कार्टन विदेशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन जब्त किया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल के नेतृत्व में मध्यरात्रि की गई छापेमारी में चालक जानूम सिंह सुंडी और खलासी सोमा पूर्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि शराब जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित दुकान से लोड कर पुरुलिया निवासी बुधराम बेसरा के घर पहुंचाई जानी थी। पुलिस के अनुसार जब्त वाहन भी बुधराम बेसरा का है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: देश की परमाणु ऊर्जा उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाली यूसीआईएल (UCIL) की जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के गंभीर संकट से जूझ रही है। टूटी सड़कें, जर्जर क्वार्टर, गंदे पेयजल और सफाई व्यवस्था के बाद अब लगातार हो रही बिजली कटौती ने कर्मचारियों और उनके परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार शाम करीब 7 बजे से रात 11 बजे तक चार घंटे बिजली गुल रहने से पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी रही। बाजार में कारोबार प्रभावित हुआ, बच्चों की पढ़ाई ठप रही और बुजुर्गों व मरीजों को भारी परेशानी का…
राष्ट्र संवाद संवाददाता छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान के समीप स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालिका आदर्श नगर निवासी सुनीता देवी से गुरुवार की दोपहर झांसा देकर सोने के जेवर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत पीड़िता ने बताया है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने पहले बातचीत में उसे उलझाया और फिर किसी मेडिकल कैंप के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान दोनों व्यक्तियों ने सुनीता देवी से कहा कि आजकल माहौल ठीक नहीं है और उन्हें सोने के आभूषण पहनकर नहीं चलना चाहिए।पीड़िता के अनुसार, बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने संभवतः कोई स्प्रे किया,…
झारखंड के जादूगोड़ा में उत्साह और राष्ट्र सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला, जब भारतीय जूनियर पुरुष हैंडबॉल टीम का मंगलवार को ग्रुप केन्द्र, CRPF कैंप में भव्य स्वागत किया गया। यह टीम आगामी 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है, जो 15 से 27 जुलाई तक चीन के चुझोउ में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता से पहले, खिलाड़ियों को देश के जांबाज सैनिकों से न केवल हौसला मिला, बल्कि एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त हुआ, जिसने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी। CRPF के DIG…
पोटका के तालसा गांव में लगा वृहद मलेरिया जांच शिविर: ग्रामीण हुए लाभान्वित राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में, केरूआडूंगरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले तालसा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर ने ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया और क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार की स्थिति को जानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह से ही गांव में एक अलग चहल-पहल थी। ग्रामीण, बच्चे,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्रामीण छात्र संघ, पोटका के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपकर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर एवं आसपास के इलाकों में कथित रूप से चल रहे अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि बढ़ते नशे के कारोबार से युवाओं का भविष्य और क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक संजीव सरदार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसे प्रशासन के वरीय अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और अवैध…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, बोलानी में मंगलवार को सप्ताहभर चले आ रहे वन महोत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम विद्यालय प्राधानाचार्या राजश्री महापात्र, इको क्लब के सदस्य और शिक्षको के देखरेख कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलानी सेल के महाप्रबंधक मल्हा श्रीनिवासन उपस्थित रहे। विषिष्ट अतिथि के रूप मे एस यू लस्कर,(महाप्रबंधक विधुत विभाग) , संजीव कुमार (डीजीएम सिविल विभाग), जी बी कौर( वरिष्ठ अधिकारी प्रसनल विभाग)तथा डी ए भी बोलनी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित सीटीसी प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है। माटी गौड़ा पंचायत की मुखिया बॉबी मार्डी ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी और मनमानी का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीटीसी खुलने के समय स्थानीय लोगों से रोजगार और विकास के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज स्थिति इसके ठीक उलट है। *”बिना पूछे कर दी बाहरी मजदूरों की बहाली”* मुखिया बॉबी मार्डी का सबसे बड़ा आरोप बहाली को लेकर है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने वादा किया था कि मजदूरों की नियुक्ति से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कांड्रा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मु के नेतृत्व में क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कांड्रा बाजार क्षेत्र में आम जनता और स्थानीय दुकानदारों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्क नहीं करने, वाहन चलाते हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की सलाह भी आमलोगों को दिया। सड़क सुरक्षा के साथ साथ पुलिस टीम…
*UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वाद* राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, UCIL के जादूगोड़ा अस्पताल की बदहाली अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। दवाओं की किल्लत, डॉक्टरों की भारी कमी और बदइंतजामी के कारण हजारों कर्मी, पूर्व कर्मी और आसपास के ग्रामीण मरीजों का इलाज अधर में लटका है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 9 जुलाई को अस्पताल गेट पर बड़ा धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दे दिया था। भाजपा के कड़े रुख के बाद हरकत में…
