Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका प्रखंड में बढ़ते मलेरिया एवं ब्रेन मलेरिया के मामलों को देखते हुए टाटा पावर द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत डोमजुड़ी ग्राम पंचायत को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रामक एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि डोमजुड़ी ग्राम पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराने हेतु मुखिया अनीता मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास ने संयुक्त रूप से टाटा पावर को आवेदन दिया था। जनहित को प्राथमिकता देते हुए टाटा पावर ने इस अनुरोध पर सकारात्मक पहल करते हुए पंचायत को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया।

    ब्लीचिंग पाउडर वितरण के दौरान मुखिया श्रीमती अनीता मुर्मू ने कहा कि स्वच्छता ही मलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पंचायतवासियों से अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने की अपील की।

    इस अवसर पर उपमुखिया श्री जयगोपाल दास, वार्ड सदस्य श्रीमती सृष्टि दास, श्री श्याम किस्कु, पंचायत सचिव श्री अमित रोशन बाड़ा, श्री समर दास, आसनबानी तरफ परगना श्री हरिपदो मुर्मू सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

    मुखिया श्रीमती अनीता मुर्मू ने टाटा पावर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से पंचायत क्षेत्र में जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध
    Next Article कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    Related Posts

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    July 9, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    मुसाबनी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 25 कार्टन विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

    यूसीआईएल कॉलोनी अंधेरे में: 4 घंटे बिजली गुल, बदहाल सुविधाओं पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.