Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिल्ली में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

     

    आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने बताया कि घायल युवक की पहचान निमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी सुशांत सिंह सरदार के रूप में हुई है। वह अपनी काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्लस (JH05R-6949) से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे ट्रेलर (JH05DK-3112) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

     

    घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोबो डैम गेट के समीप से दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया। हालांकि, ट्रेलर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

     

    कपाली ओपी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करने के साथ-साथ फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध
    Next Article आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    September 2, 2026

    धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.

    September 2, 2026

    कथित शराब कांड में 4 की मौत, निकला प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तार!

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.

    कथित शराब कांड में 4 की मौत, निकला प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तार!

    झारखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, दक्षिण भारत से विशेषज्ञों को बुलाएगी सरकार

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    NCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद

    क्राइम पेट्रोल के लिए अजय देवगन को 90 करोड़, फिर भी टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं, सलमान खान टॉप पर

    वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान ईस्ट जोन फाइनल में चार विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला, शमी ने भी दिखाया दम

    यमुना नदी में सेना की मोटर बोट पलटी, कुछ जवानों के लापता होने की आशंका;,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, दिशा सालियन की मौत मामले में CBI, करेगी जांच, सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.