राष्ट्र संवाद संवाददाता
ज़ेवियर स्कूल,गम्हरिया में दो दिवसीय सीआईएससीई ज़ोनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर ज़ोन के 16 स्कूलों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी में 16 स्कूलों के प्रतिभागियों ने मुकाबला किया और अगले चरण के लिए अपनी जगह को सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एक्सआईटीई कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फ्रांसिस, जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन और प्रशासक ब्रदर अमलराज ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सेबेस्टियन ने कहा कि कबड्डी खेल का मुख्य मकसद बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखकर शारीरिक गतिविधियों में भाग दिलवाना है, जिससे वह स्वस्थ रहे और अपने विद्यालय वपरिवार का नाम रोशन कर जीवन में सफ़ल इंसान बन सके। प्रतियोगिता के अंडर-14 लड़कों की कैटेगरी में केरला पब्लिक स्कूल,गम्हरिया चैंपियन बना, जबकि दयानन्द पब्लिक स्कूल,साकची रनर-अप रहा। केरला पब्लिक स्कूल,कदमा ने अंडर-14 लड़कियों की कैटेगरी में अपना दबदबा बनाए रखते हुए चैंपियनशिप जीती। इसमें आरकेएमई स्कूल रनर-अप रहा, जबकि ज़ेवियर स्कूल,गम्हरिया तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में भी केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लड़कों और लड़कियों दोनों के खिताब जीते। लड़कों के इवेंट में संत मेरी, नुवामुंडी रनर-अप रहा। वहीं लड़कियों के मुकाबले में दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची रनर-अप रहा। शानदार प्रदर्शन के बाद दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची ने अंडर-19 लड़कों और लड़कियों दोनों ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत कर अपना दबदबा कायम रखा।लड़कों के इवेंट में केरला पब्लिक स्कूल,गम्हरिया रनर-अप रहा, वहीं अंडर-19 लड़कियों की कैटेगरी में केरला पब्लिक स्कूल, मानगो रनर-अप रहा। बताया गया है कि बिहार के बांका में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जमशेदपुर ज़ोन का प्रधिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीमों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजबान स्कूल के खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी और तूलिका का अहम योगदान रहा।

