राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका में मलेरिया के बढ़ते संक्रमण व ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को कांदर व सानग्राम गांव का दौरा किया एवं ब्रेन मलेरिया से मृतक परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित महावीर सरदार व लखी सरदार के परिजनों को आश्वस्त किया कि घबराएं नहीं,दुख की घड़ी में हम सभी साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया। सांसद ने ग्रामीणों से अपील किया कि मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी लगाकर ही सोयें, अपने आसपास गंदा जलजमाव नहीं होने दें, बुखार आने पर जांच कराएं और मलेरिया होने पर नियमित दवा खाएं। इस अवसर पर मनोज सरदार, मुखिया अभिषेक सरदार, मंडल अध्यक्ष सनत सी,व श्यामल महाकुड़, पिंटू भंज सहित अन्य उपस्थित थे।

