Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया धरना प्रदर्शन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया धरना प्रदर्शन

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा विगत दिनों सीओ द्वारा जिला उपाध्यक्ष व महिला जिलाध्यक्ष के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड और नगर कमेटी की ओर से जन आक्रोश रैली निकालकर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर तथा आदित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम दुर्गापूजा मैदान से विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई जो प्रखंड परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता बरतने, अंचल कार्यालय द्वारा म्यूटेशन, दाखिल ख़ारिज आदि मामलों को बेवजह लंबित रखने, मइया सम्मान योजना के आवेदनों में अनावश्यक विलंब करने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से गम्हरिया सीओ को स्थानांतरण करने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष राज बागची, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश सचिव छोटेराय किस्कू, इंटक के कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, जिला अध्यक्ष केपी तिवारी, गम्भीर सिंह आदि ने ईडब्ल्यूएस, जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी का मामला उठाते हुए कहा कि इससे विशेषकर छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि मंईयां सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदनों का समय पर निष्पादन नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी किए जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। कार्यक्रम को जिला प्रभारी प्रिंस कुमार, ब्रजेश सिंह, महासचिव रिजवान अंसारी, राजू रजक, खिरोद सरदार, तस्लीमा खातून आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। धरना के पश्चात उपायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन गम्हरिया के अंचल निरीक्षक को सौंपा गया जिसकी प्रतिलिपि कोल्हान आयुक्त, राज्य के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी प्रेषित किया गया। इस मौके पर संगीता प्रधान, अणिमा देवी, रानी शर्मा, सुमंत शर्मा, कमल नयन, सुनीता ठाकुर, संजय वैद्य समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Related Posts

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    July 2, 2026

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.