Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव
    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव
    लेखक: प्रेम झा

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से रविवार शाम आयोजित 25वें छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी व शहर के कई गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिकाओं करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास ने छठ लोकगीत एवं भक्ति गीतों से सभी लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी की सुपुत्री वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध गायिका आंखी दास ने जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और करतल ध्वनि से सरहाना करते हुए अभिनंदन किया। आंखी दास के छठ पर्व से जुड़े गीत ‘पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार’ एवं ‘एक राधा-एक मीरा’ समेत अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका करीना पांडेय एवं सोविता पांडेय ने ‘केहू नइखे तोहरा सिवा ए माई’ एवं ‘आठ ही के काठ के कोठरिया हो दीनानाथ’ जैसे लोकप्रिय छठ गीतों से संमा बांध दिया। वहीं, स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा की सुपुत्री वंदना सिन्हा ने ‘सोना सटकुनिया हो दीनानाथ’, ‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके’ ‘हम ना जाइब दूसर घाट, देखब हे छठी मईया’ एवं गाम के अधिकारी तोहें बड़का भैया हो जैसे कर्णप्रिय गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित होकर अंतिम कड़ी तक मंच के समीप डटे रहे और आयोजन का आनंद लिया। यह आयोजन संजीवा इवेंट्स के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित समस्त झारखंडवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति वर्ष 2001 से निरंतर छठ महापर्व के पावन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से छठ महोत्सव का भव्य आयोजन करती आ रही है। यह आयोजन छठी मईया की आराधना, भगवान भास्कर के प्रति श्रद्धा और हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं को सहेजने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। श्री दास ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में सामाजिक एकता, समरसता और सामूहिक सहभागिता का अनुपम उदाहरण है। यह पर्व जाति, धर्म और सम्प्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को एक सूत्र में पिरोता है। छठ पूजा में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री से लेकर प्रसाद की तैयारी तक समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी हमारी सांस्कृतिक एकजुटता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करती है। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य की उपासना और छठी मईया की आराधना का यह महापर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पवित्रता, अनुशासन, त्याग और सेवा का संदेश देता है।
    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव
    उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ लौहनगरी की सांस्कृतिक पहचान को भी समृद्ध करते हैं। कार्यक्रम में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज, परिवार और धर्म को जोड़ने वाला पर्व है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है, एकता का संदेश देता है और सनातन धर्म की अखंडता को मजबूत करता है। उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति हर पर्व को पूरी एकता और श्रद्धा के साथ मनाती है। आज जब हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं, तो मैं प्रभु दीनानाथ से यही प्रार्थना करती हूं कि हमारे अंदर की नकारात्मकता, दुख और अहंकार सब अस्त हो जाएं और अगले दिन जब आप उदय होंगे, तो हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करें। वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि समिति सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं आस्था के भाव से कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य पूजा-अर्चना, लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण हेतु भक्तिभाव से सेवा करना है। उन्होंने सभी सूर्यभक्तों का आभार जताते हुए कहा की कि वे इसी तरह सहयोग और समर्थन बनाए रखें ताकि सूर्य मंदिर समिति समाज और संस्कृति की सेवा में नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर सके। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में वर्षभर विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को धर्म, सेवा, संस्कार और समरसता के सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति भविष्य में भी अपनी धार्मिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इससे पहले, सूर्य मंदिर समिति की ओर से सभी गणमान्यजनों एवं कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंच संचालन मंदिर प्रभारी कमलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, न्यूज़ 18 बिहार झारखंड के दिवाकर तिवारी, उदित वाणी समाचारपत्र के उदित अग्रवाल, महासचिव अखिलेश चौधरी, अनिल ठाकुर, मुन्ना अग्रवाल, मान्तु बनर्जी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शशिकांत सिंह, शैलेश गुप्ता, बोलटु सरकार, कंचन दत्ता, संजय सिंह, कृष्णमोहन सिंह, रमेश पांडेय, संतोष ठाकुर, कुलवंत सिंह बंटी, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, हरिकिशोर तिवारी, अमित अग्रवाल, कुमार अभिषेक, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, रितेश झा, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, करफु पोद्दार, अनिमेष सिंह, गौतम प्रसाद, महावीर सिंह, समेत काफी संख्या में समिति के सदस्यगण एवं हजारों श्रोतागण मौजूद रहे।
    छठ पूजा छठ महोत्सव लोक संगीत सूर्य मंदिर समिति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    Related Posts

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    November 16, 2026

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    November 16, 2026

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.