Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार
    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद व्रतियों से मिलकर दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, थानीय लोगों के आवास पर पहुंचकर ग्रहण किया प्रसाद लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार अहले सुबह हल्दीपोखर स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पुत्र आयान सरदार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक ने छठ व्रतियों से मुलाकात कर उन्हें महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। *बेटे के साथ निभाई पर्व की परंपरा, व्रतियों से की मुलाकात* छठ घाट पर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और व्रतियों का आशीर्वाद लिया। अपने पुत्र आयान सरदार के साथ घाट पर पहुंचकर उन्होंने पारिवारिक परंपरा और लोक आस्था के इस महापर्व में सहभागिता की। उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मिलकर पर्व की बधाई दी और सभी के सुखमय जीवन की कामना की। *स्थानीय लोगों के घर पहुंचकर ग्रहण किया छठ का प्रसाद* घाट पर पूजा-अर्चना के बाद विधायक समाजसेवी रतन सोनकर के आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासी अंजय सिंह तथा हाता प्रेमनगर निवासी ललित झा के घर जाकर छठ का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों के बीच उनकी इस सहज सहभागिता से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। *छठ पर्व स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देता है : संजीव सरदार* इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था का प्रतीक है। भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना का यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, त्याग, तपस्या और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि समाज के सभी वर्गों के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर एक साथ पर्व मनाते हैं। उन्होंने कामना की कि छठी मैया एवं भगवान सूर्य सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।
    आस्था छठ महापर्व हल्दीपोखर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ
    Next Article धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    November 16, 2026

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    November 16, 2026

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने सीढ़ी घाट किया उद्घाटन

    प्रशासनिक चौकसी के बीच छौड़ाही में संपन्न हुआ छठ महापर्व

    आस्था के घाट पर उमड़ा पूरा गांव, प्रवासियों और ग्रामीणों का हुआ आत्मिक मिलन

    उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    उगते सूरज को अर्घ्य से पहले ही बुझ गया घर का एक चिराग, युवक की मौत के बाद बखरी में पसरा मातम

    सिमरिया धाम, बेगूसराय छठ घाट पर पुलिस प्रशासन के साथ गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.