
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
मंसूरचक/ बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 बाबा भूवनेश्वर धाम छठ घाट पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी के द्वारा दिये गये सीढ़ी निर्माण कार्य का सराहना करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी से फीता कटवाया और पुनः छठ पूजा में जुटे छठव्रती, मौके पर उपस्थित लोगों के बीच रूबी कुमारी ने कहा कि जनता ने हमें चुना है और उस रूप में हमने भी प्रयास किया और सभी जगह योजना दिया जिसका फल हमें मिल रहा है बाबा भूवनेश्वर धाम छठ घाट के दीपक साह ने जिला परिषद के द्वारा सीढ़ी निर्माण कार्य का सराहना करते हुए कहा कि हम लोगों के लिए बड़ी बात है और गंदगी से मुक्त हुए हैं मौके पर जनसुराज की महिला प्रखंड अध्यक्ष पुनम कुमारी जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी को चादर माला से सम्मानित किया। जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार को सम्मानित किया और थाना पुलिस पदाधिकारी शमलेश कुमार पाण्डेय को भी सम्मानित किया मौके पर नीरज कुमार दूवेदी, गोविन्द कुमार पोद्दार,जनसुराज प्रखंड अध्यक्ष अभय आनंद,राजन पोद्दार,अभय भूषण पोद्दार, सहित अन्य उपस्थित थे

