राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका विधानसभा अंतर्गत इंपिरियल रिसोर्ट तेतला हाता में महिला नेत्री सह समाजसेवी दुखनी सोरेन ने स्थानीय बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं के साथ एक आपातकालीन समाजिक गोष्टी की।
बैठक में पोटका विधानसभा की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। हाल के दिनों में ब्रेन मलेरिया से आदिवासी बच्चियों की मौत, लगातार बढ़ते मलेरिया के मामले, गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध माइनिंग से क्षेत्र की खराब होती छवि, जर्जर सड़कें, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में विचार विमर्श हुआ कि पोटका विधान सभा को कैसे बचाया जाए।
दुखनी सोरेन ने कहा कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि समय रहते इन मुद्दों पर गंभीर पहल नहीं करते हैं, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से एक व्यापक जनजागरण अभियान एवं बड़े जनआंदोलन की तैयारी की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को उनका अधिकार मिल सके और पोटका विधानसभा विकास की सही दिशा में आगे बढ़ सके। साहित्यकार सुनील कुमार दे, सेवानिवृत्त शिक्षक आशीष कुमार मंडल, शंकर गोप, असित कुमार मंडल, जुडी पंचायत के मुखिया सुखलाल सरदार, तेतला पंचायत के मुखिया अमृत माझी, गाजुड़ संस्था के संस्थापक श्री जन्मेजय सरदार, समाजसेवी उज्वल मंडल, शिक्षक विकास कुमार भगत, राजू नारायण भकत, तारा पोदो गोप , निरूप हांसदा, अभिषेक यादव, रौनक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे।

