राष्ट्र संवाद संवाददाता
डोमजूरी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू ने ग्राम विकास केंद्र टेल्को के सचिव तथा नेल्सन ग्लोबल प्रोडक्ट इंडिया को एक पत्र देकर मांग किया है कि डोमजूरी पंचायत के
लिए ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) का प्रकोप बढ़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव एवं मच्छरों के प्रजनन के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्राम विकास केंद्र टेल्को की ओर से सी एस आर के अंतर्गत डोमजुड़ी ग्राम पंचायत के सभी गांवों में स्वच्छता एवं संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया जाए। ताकि पंचायत स्तर पर इसका छिड़काव कर ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके।

