राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बोलानी टाउनशिप मे बीते शनिवार को मुहर्रम जूलस का भव्य तरीके से आयोजन किया गया था,जूलस मुख्य मार्केट निकट रजा मस्जिद से आरंभ होकर टाउनशिप के विभिन्न चौक चौराहे होते हुऐ कालोनी जामा मस्जिद तक गई।इस अवसर पर टाउनशिप कज विभिन्न चौक चौराहे पर शर्बत आदि की व्यवस्था की गई थी।जूलस मे युवाओं ने तलबार, लाठी सहित दर्जनों प्रकार के हैरतअंगेज करतबों दिखाया।इस मुहर्रम जुलूस मे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो लोग शामिल हुऐ।इस अवसर पर बोलानी पुलिस सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया था। संध्या समय कालोनी जामा मस्जिद मे बेहतर कला प्रदर्शन करने वाले को पुरुस्कार दिया गया।

