Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार वेतन संकट गहराया, तीन महीना से 6 मजदूर परेशान, चार लाख कारोबारी का है बकाया
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार वेतन संकट गहराया, तीन महीना से 6 मजदूर परेशान, चार लाख कारोबारी का है बकाया

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा

     

    यूसील कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार, जादूगोड़ा में वेतन संकट गहरा गया है। लगभग 6 कर्मियों को मार्च 2026 से मई 2026 तक 3 महीने का वेतन नहीं मिला। मजबूर होकर कर्मियों ने दो दिन से हड़ताल शुरू कर दी और यूसील टाउनशिप के सैकड़ों परिवारों को गैस की आपूर्ति भी

    बाधित हो सकती हे।

    मजदूरों का दर्द: दवा-रोटी को भी मोहताज

    हड़ताली कर्मियों का कहना है कि 3 महीने से एक रुपया नहीं मिला। स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हुई और कई बच्चों की पढ़ाई छूटने की नौबत है। घर में राशन खत्म है और बीमार परिजनों की दवाएं नहीं खरीद पा रहे।

     

    एक कर्मी ने बताया: “साहब, त्योहार-त्यवहार सब फीका हो गया। घरवाली पूछती है कि चूल्हा कैसे जलेगा। नवंबर से उधार मांग-मांग कर चल रहे हैं, अब दुकानदार भी उधार नहीं देता।”

     

    महिला कर्मी ने कहा: “न्यूनतम मजदूरी तो दूर, मेहनत का पैसा भी नहीं मिल रहा। कई साल से वेतन बढ़ोतरी नहीं हुई। क्या हम इंसान नहीं हैं?”

    यहां पर काम करने वाले अन्य कर्मी है सपन बारीक, एमके बारीक, मिहिर मुंडा, अनूप कुमार

    ,मंटू आचार्य,ओर बसंती सिंह ।

    प्रबंधन पर गंभीर आरोप

    कर्मियों ने अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, सचिव मंगल बनंकीरा,ओर कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार मुंडा पर शोषण पर आरोप लगाया। कर्मियों का कहना है कि स्टोर की हालत लगातार खराब हो रही है, मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार लिखित शिकायत दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई।

    सिर्फ वेतन नहीं, ये भी समस्या

    *1. व्यापारियों का बकाया*: परसुडीह बाजार समिति के व्यापारी पवन नरेडी का स्टोर पर 4 लाख रुपये बकाया है। 4साल से भुगतान अटका है। नरेडी ने भी नोटिस भेजा है।

    *2. घटता कारोबार*: शिवकुमार जैसे कर्मियों को काम से बैठा दिया गया, जिससे स्टोर में नाराजगी है।

    प्रशासन ने क्या कहा

    मामला बढ़ने पर यूसील के डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई और कर्मियों का बकाया भुगतान कराया जाएगा।

    को-ऑपरेटिव स्टोर क्यों डूब रहे

    विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादातर सहकारी भंडार पेशेवर प्रबंधन की कमी, पारदर्शिता न होने और समय पर ऑडिट न कराने से घाटे में जाते हैं। इसका सीधा नुकसान कर्मचारियों को उठाना पड़ता है। जादूगोड़ा की घटना उसी सिस्टम फेलियर की मिसाल है।

    परसुडीह बाजार समिति के कारोबारी पवन नरेड़ी का कहना है कि 4 सालों से मेरा ₹400000 का भुगतान नहीं हुआ है इस मामले को लेकर यूसिल प्रबंधन को नोटिस भी किया गया है अब जल्द ही जादूगोड़ा थाना में यूसील के अधिकारी और कॉपरेटिव के सदस्यों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग
    Next Article केरूआडूंगरी पंचायत में 96 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच अन्नदान वितरण

    Related Posts

    गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, 9 से अधिक दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में जांज

    October 16, 2026

    साकची में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, 9 से अधिक दुकानें जलकर राख

    सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में जांज

    साकची में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 80 पुड़िया बरामद

    कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और उपचार से दिव्यांगता रोकने पर जोर, बहरागोड़ा में सहियाओं को प्रशिक्षण

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.