राष्ट्र संवाद संवाददाता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा समेत अस्पताल के सभी चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित था। इस मौके पर सीओ ने लोगों से अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को निश्चित रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील किया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगामी तीन दिनों तक चलेगा। इसके लिए गम्हरिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 150 बूथ और पांच ट्रांजिट बूथ बनाए गए हम जहां प्रथम दिन एएनएम और सहियाओं द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उसके बाद आगामी 29 और 30 जून को घर घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। बताया गया है कि प्रथम दिन विभिन्न बूथों पर कुल 27,895 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गई है।

