राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आसनबनी स्थित फद लोगोडा स्थित रांगाखेलना, आसनबनी में रविवार को संयोग सेवा फाउंडेशन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समाजसेवी तरुण महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के निदेशक सजल महतो एवं आकाश महतो ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य करेगी। एम.जी.एम. अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर समाजसेवी गोपेश महतो,अजय तंतुवाय,दीपक महतो,चंदन कुमार नरेश महतो, विश्वजीत महतो,गुणाधर महतो,कुश महतो,शिबू महतो,राहुल शर्मा लालटू महतो आदि शामिल थे .

