Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था ‘जमशेदपुर म्यूज़िक सर्कल’ की ओर से बिस्टूपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल के प्रेक्षागृह में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की उपाध्यक्ष रोहिणी साठे दीदी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।तत्पश्चात संस्था द्वारा टिनप्लेट डिविजन के वर्क्स चीफ एवं दी ईवनिंग क्लब, टिनप्लेट के अध्यक्ष स्व० डॉ. सौरज्योति डे को दो मिनट का मौन रखकर एवं प्रेमा डे के मराठी और हिन्दी भजनों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक संध्या के प्रथम सत्र में बीरेन्द्र उपाध्याय एवं अशोक दास के निर्देशन में संगीत के सप्त स्वरों से सुसज्जित इन्द्रधनुषी रंगों की आभा छिटकने लगी। इसमें अशोक दास की बाँसुरी और देव सेन के सितार की युगलबंदी, बीरेन्द्र उपाध्याय, अजय राॅय, मनीष दास, राजेश ठाकुर, सोनाली चटर्जी, सुमन डे का गायन तथा प्रिया डे द्वारा सैक्सोफोन पर शानदार प्रस्तुति तथा तबले पर स्वरुप मोईत्रा एवं कार्तिक कर्मकार का अनोखा संगत बेहद प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सुभाष बोस एवं अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में राग कीरवानी पर आधारित संगीत के सप्त स्वरों की सुरमयी संगीत-सरिता प्रवाहित हुई जिसमें अशोक कुमार सिंह के बाँसुरी एवं सुभाष बोस के सितार की युगलबन्दी, मनमोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवर्घ्य राॅय, प्रेमा डे, चन्द्रिमा मिश्रा, रश्मि रानी का गायन तथा तबले पर प्रदीप भट्टाचार्या एवं जीतेश सहाय द्वारा खूबसूरत संगत कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे। सिंथेसाईज़र पर अरुण थापा और ऑक्टोपैड पर रवि तिवारी ने दोनों समूहों में बखूबी साथ निभाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में उपस्थित सुधि श्रोतागण भावविभोर आनन्दित होते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार सिंह, अमिताभ सेन, पवन चौबे, अशोक दास, दीप कुमार मित्रा, हरा प्रसाद मुखर्जी, सुजीत राॅय, सुजन चटर्जी, सुनील सिह, मनोज कुमार पाण्डेय एवं संस्था के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडकैती कांड के फरार चल रहे आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Related Posts

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.