केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का नाम अवैध भुगतान घोटाले में शामिल करना राजनीति से प्रेरित है: पी राजीव केरल के विधि मंत्री पी राजीव ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘अवैध भुगतान’’ घोटाले में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी टी वीना का नाम कथित रूप से लिया जाना ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है। राजीव ने कहा कि तीन सतर्कता अदालतों और केरल उच्च न्यायालय ने पहले ही कह दिया है कि निजी खनन कंपनी ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) और वीना की अब बंद हो चुकी आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) कंपनी ‘एक्सालॉजिक’…
Author: Devanand Singh
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने भूमि मुद्दे पर प्रदर्शन व कक्षाओं का बहिष्कार समाप्त किया हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ (यूओएचएसयू) ने विश्वविद्यालय की सीमा से लगी 400 एकड़ भूमि को विकसित करने की तेलंगाना सरकार की योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन और कक्षाओं का बहिष्कार वापस ले लिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना सरकार से हैदराबाद विश्वविद्यालय के बगल में स्थित भूखंड पर अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगा दी। यूओएचएसयू के उपाध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की रोक के बाद बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन और कक्षाओं…
मैं राजनीतिक पार्टी का नेता हूं, आतंकवादी नहीं: यासीन मलिक जेल में बंद ‘जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि वह एक ‘‘राजनीतिक पार्टी का नेता’’ है, आतंकवादी नहीं’’ और उसने दावा किया कि अतीत में सात प्रधानमंत्रियों ने उससे संवाद किया था। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ के समक्ष ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए पेश हुए मलिक ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील का जिक्र किया कि आतंकवादी हाफिज सईद के साथ उसकी तस्वीरें…
एआई में 1.4 अरब डॉलर के निजी निवेश के साथ भारत 10वें स्थान पर: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) में 1.4 अरब डॉलर के निवेश के साथ भारत 10वें स्थान पर है और भारत तथा चीन दुनिया के दो ऐसे विकासशील देश हैं जो 2023 तक एआई में महत्वपूर्ण निजी निवेश करेंगे। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (यूएनसीटीएडी) द्वारा जारी प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि भारत 2024 में ‘अग्रणी प्रौद्योगिकी के लिए तत्परता’ सूचकांक में 36वें स्थान पर है, जो 2022 में उसके प्रदर्शन से बेहतर…
सोनिया गांधी वक्फ संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान मौजूद रहीं राज्यसभा में राज्यसभा में बृहस्पतिवार देर रात जब वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर मतदान हुआ तो कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी सदन में मौजूद थीं। उच्च सदन में यह विधेयक कल देर रात दो बजकर 36 मिनट पर पारित हुआ। सदन में यह विधेयक 95 के मुकाबले 128 मतों से पारित किया गया। मतदान के समय सोनिया पूरे समय अपनी सीट पर बैठी रहीं। वक्फ (संशोधन) विधेयक के पारित होने के उपरांत उच्च सदन में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प पर…
हिंदी सिनेमा के स्तंभ मनोज कुमार के निधन पर बालीवुड शोक में डूबा मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता करण जौहर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। दिग्गज फिल्म अभिनेता मनोज कुमार कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी समस्याओं के कारण कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। एक बयान में आमिर खान ने कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज कुमार की फिल्मों से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। खान…
प्रदर्शनकारियों पर सीआईएसएफ के लाठीचार्ज के मामले में बीएसएल के सीजीएम गिरफ्तार झारखंड में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को तितर-बितर करने के मकसद से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा कथित तौर पर किए गए लाठीचार्ज की घटना के सिलसिले में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएल के सीजीएम (एचआर) को बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ की उस कथित कार्रवाई के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से जारी एक…
शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन। पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में बिहार झारखंड वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में जिला सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में किया गया जिसे संघ ने वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला क्रीड़ा व पर्यटन पदाधिकारी राहुल कौशिक,स्टेशन प्रबंधक पाकुड़ लखीराम हेंब्रम,जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,सचिव संजय कुमार ओझा,स्टेशन मास्टर…
भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिखों के उत्पीड़न की खबरों पर नज़र रखता है: सरकार विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों के उत्पीड़न की खबरों पर नियमित रूप से नज़र रखती है। विदेश राज्य मंत्री सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों के उत्पीड़न के आंकड़े रखता है; और दुनिया भर में सिखों की सुरक्षा और बचाव के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा उठाए गए…
आयुष्मान भारत घोटाला: झारखंड में ED की छापेमारी, पूर्व मंत्री के सचिव के आवास पर जांच प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम शुक्रवार की सुबह से झारखंड में सक्रिय हो गई जहां राजधानी रांची से लेकर लौहनगरी जमशेदपुर तक ईडी की हलचल देखी जा रही है. यह छापेमारी आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी मामले में की जा रही है. ईडी की टीम सुबह से ही रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में छापेमारी कर रही है. इधर सुबह 6 बजे से ईडी की सात सदस्यीय टीम जमशेदपुर के मानगो स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में…
