Author: Devanand Singh

वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन, 24 से अधिक लोगों को नोटिस उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के अधिकारियों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए 24 से अधिक मुसलमानों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं और उनसे 2-2 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा है। पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में 24 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं और कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की है।…

Read More

कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक स्वतंत्रता चौक (‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’) पर शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे। उन्होंने बैंकॉक में बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया…

Read More

वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता आम आदमी पार्टी (आप) की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने शनिवार को कहा कि विमानन कंपनी ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने तुर्किये में 40 घंटे तक फंसे रहे यात्रियों को भारतीय अधिकारियों और मीडिया के दबाव के कारण आखिरकार मुंबई पहुंचाया। भारतीयों समेत 250 से ज्यादा यात्री शुक्रवार देर शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे। लंदन से मुंबई आ रहे ‘वर्जिन अटलांटिक’ के विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे बुधवार को तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे ले जाया गया था जिसके कारण ये यात्री…

Read More

खरगे, राहुल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। खरगे, राहुल और पार्टी के कई नेताओं ने बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनकी पुत्री और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी उपस्थित थीं। बाबू जगजीवन राम की जयंती समता दिवस के रूप में मनाई जाती है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘समता दिवस पर महान…

Read More

कर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के जेवर्गी तालुक में नेलोगी क्रॉस के पास शनिवार तड़के एक मिनी बस के खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 वर्षीय एक किशोरी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री बगलकोट के रहने वाले थे और वे कलबुर्गी जिले में एक दरगाह जा रहे थे, इसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह दुर्घटना हो गई। कलबुर्गी…

Read More

भूकंप प्रभावित म्यांमा में बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए सैन्य दल भेजेगा श्रीलंका श्रीलंका भूकंप प्रभावित म्यांमा को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद मुहैया कराने के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए वहां तीन सैन्य दल भेजेगा। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमा में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सहायता लेकर श्रीलंका का विशेष विमान शनिवार को रवाना होगा। उसने बताया कि श्रीलंका से 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए…

Read More

सप्तमी पर शीतला माता मंदिर सोनारी में नवरात्रि जंवारा पूजा के दौरान श्री सरयू राय समेत कई प्रमुख नेताओं व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान श्री श्री सार्वजनिक नवरात्री जवांरा पूजा शीतला माता मंदिर मरार पारा सोनारी में सप्तमी के दिन माता रानी के दरबार में शिश नवाने और मां का आर्शीवाद लेने के लिए जमशेदपुर के लोकप्रिय विधायक श्री सरयु राय जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री दुलाल भूईया ,झा मु मो के वरिष्ठ सह समाज सेवी श्री आस्तिक महतो जी, समाज सेवी राजकुमार सिंह जी, जिला परिषद श्री पंकज सिन्हा…

Read More

जमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर ईडी की छापेमारी, अहम दस्तावेज और नकदी जब्त । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू सिंह के आवास पर छापेमारी की। कई घंटे चली इस कार्रवाई के बाद ईडी की टीम दो फाइलों में महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब दो लाख रुपये नकद जब्त कर रांची रवाना हो गई। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले को लेकर की गई थी। हालांकि, अभी तक ईडी की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया…

Read More

जमशेदपुर: जुबली पार्क गेट पर डोसा दुकानदार की पिटाई, अपराधियों का अड्डा बना इलाका। जमशेदपुर का जुबली पार्क शहर के प्रमुख स्थलों में से एक है, लेकिन हाल के दिनों में यह इलाका अपराधियों के अड्डे के रूप में बदनाम होता जा रहा है। खासकर, जुबली पार्क के एक नंबर गेट के पास लगातार अपराध की घटनाएँ सामने आ रही हैं। आज पूरे इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार-पाँच युवक डोसा खाने एक दुकान पर पहुँचे। दुकान मालिक की किसी हरकत से नाराज होकर युवकों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। इस…

Read More

वक्फ विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे शिवसेना (उबाठा) के सांसद: निरुपम शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) के सांसद लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे, लेकिन पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के फोन आने के बाद उन्होंने हार मान ली और विधेयक का विरोध किया। उन्होंने ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें “मुस्लिम हृदय सम्राट” करार दिया। निरुपम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विवादास्पद विधेयक पर शिवसेना (उबाठा) का रुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के पूर्व…

Read More