Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे, राहुल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    खरगे, राहुल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरगे, राहुल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

     

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    खरगे, राहुल और पार्टी के कई नेताओं ने बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनकी पुत्री और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी उपस्थित थीं। बाबू जगजीवन राम की जयंती समता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘समता दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा व पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ समता के महानायक बाबू जी समाज के कमज़ोर, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं उनके न्याय के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्षरत रहे और उन्होंने संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया।’’

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। बाबूजी ने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने उनके हक और भागीदारी को मजबूत कर देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान की।’’

    राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘ उनके विचार और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।”

    जगजीवन राम का जन्म पांच अप्रैल 1908 को बिहार के शाहाबाद जिले (अब भोजपुर) के चंदवा गांव में हुआ था। उनका निधन छह जुलाई 1986 को हुआ।

    खरगे राहुल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल
    Next Article वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.