Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता
    Breaking News Headlines

    वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता

     

    आम आदमी पार्टी (आप) की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने शनिवार को कहा कि विमानन कंपनी ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने तुर्किये में 40 घंटे तक फंसे रहे यात्रियों को भारतीय अधिकारियों और मीडिया के दबाव के कारण आखिरकार मुंबई पहुंचाया।

    भारतीयों समेत 250 से ज्यादा यात्री शुक्रवार देर शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे। लंदन से मुंबई आ रहे ‘वर्जिन अटलांटिक’ के विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे बुधवार को तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे ले जाया गया था जिसके कारण ये यात्री वहां फंस गए थे।

    ‘आप’ की मुंबई इकाई की अध्यक्ष मेनन ने कहा कि विमानन कंपनी ने 270 यात्रियों को सुदूर सैन्य दियारबाकिर हवाई अड्डे पर छोड़ दिया था और वहां के स्थानीय कर्मचारियों के पास यात्रियों की मदद करने लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। मेनन के रिश्तेदार भी इस विमान में सवार थे।

    मेनन ने कहा कि इन यात्रियों को 26 घंटे तक धातु की कुर्सियों पर बैठना पड़ा और उनके इस्तेमाल के लिए एक ही शौचालय था। उन्होंने कहा कि बाद में तुर्किये में भारतीय वाणिज्यदूत के हस्तक्षेप के बाद इन यात्रियों को अच्छा भोजन और होटल में ठहरने की सुविधा दी गई।

    उन्होंने कहा, ‘‘यात्रियों, भारतीय प्राधिकारियों और मीडिया के दबाव बनाने के बाद ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने इन यात्रियों को बचाकर मुंबई पहुंचाया। वे अपने तय समय से दो दिन की देरी से मुंबई पहुंचे।

    वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरगे, राहुल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
    Next Article कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.