Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक्फ विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे शिवसेना (उबाठा) के सांसद: निरुपम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति

    वक्फ विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे शिवसेना (उबाठा) के सांसद: निरुपम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक्फ विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे शिवसेना (उबाठा) के सांसद: निरुपम

     

    शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) के सांसद लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे, लेकिन पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के फोन आने के बाद उन्होंने हार मान ली और विधेयक का विरोध किया।

    उन्होंने ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें “मुस्लिम हृदय सम्राट” करार दिया। निरुपम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विवादास्पद विधेयक पर शिवसेना (उबाठा) का रुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के पूर्व सहयोगी ठाकरे के बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है।

    निरुपम ने दावा करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे ने लोकसभा में अपने सांसदों को पांच बार फोन करके वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान करने का निर्देश दिया। उन्हें (शिवसेना उबाठा सदस्यों को) पार्टी द्वारा जारी व्हिप के कारण विधेयक के खिलाफ मतदान करना पड़ा।  उन्होंने बताया कि शिवसेना (उबाठा) के दो सांसदों- अरविंद सावंत (मुंबई दक्षिण) और अनिल देसाई (मुंबई दक्षिण मध्य) को छोड़कर पार्टी के अन्य सभी लोकसभा सदस्यों को फोन किया गया।

    लोकसभा में शिवसेना (उबाठा) के नौ सांसद हैं। अविभाजित शिवसेना और कांग्रेस में रह चुके निरुपम ने कहा कि विधेयक का विरोध करने के लिए ठाकरे पर मुस्लिम संगठनों का भारी दबाव था। उन्होंने कहा, ‘‘बालासाहेब ठाकरे को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन उद्धव ठाकरे अब ‘मुस्लिम हृदय सम्राट’ के रूप में जाने जाते हैं।

    वक्फ विधेयक के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहते थे शिवसेना (उबाठा) के सांसद: निरुपम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायालय ने झारखंड को रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बिजली काटने की अनुमति दी
    Next Article जमशेदपुर: जुबली पार्क गेट पर डोसा दुकानदार की पिटाई, अपराधियों का अड्डा बना इलाका।

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.