न्यायालय ने झारखंड को रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बिजली काटने की अनुमति दी उच्चतम न्यायालय ने झारखंड सरकार को राहत देते हुए उसे रामनवमी के दौरान शोभा यात्रा के मार्गों पर बिजली आपूर्ति काटने की शुक्रवार को अनुमति दे दी ताकि करंट लगने की घटनाएं न हों। झारखंड सरकार की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि अप्रैल 2000 में लगभग 28 लोगों की करंट लगने से दुखद मौत होने के बाद राज्य सरकार ने यह निवारक तंत्र अपनाया था। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने…
Author: Devanand Singh
अफसर अली हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, जिंदा गोली और दस्तावेज बरामद। सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस ने अफसर अली की हत्या के बाद रिमांड पर लिए गए अपराधी मोहम्मद जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू की निशानदेही पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित उसके घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपए है, बरामद किया गया. साथ ही 8 एमएम का दो जिंदा गोली और जमील अंसारी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड बरामद किया है. आपको बता दे कि अफसर अली की…
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और गठबंधन सहयोगियों की शुक्रवार को यहां करीब दो घंटे तक हुई विधायक दल की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें से एक में लोगों के जनादेश का सम्मान करने की बात कही गई। प्रस्ताव में केंद्र शासित प्रदेश की छह महीने पुरानी सरकार और राजभवन के बीच बढ़ रहे विवाद का परोक्ष संदर्भ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वह सरकार को ‘‘प्यार और सम्मान’’ के साथ चलाना चाहती है और उसकी (सरकार की) चुप्पी को…
हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत पकड़े जाने के डर से चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) का एक पैकेट निगलने वाले युवक की कांगड़ा जिले में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। युवक के परिवार ने उसकी पहचान बताने से इनकार कर दिया है। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अपने घर पर युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 जनवरी को बड़सर इलाके में एक युवक को पकड़ा था जिसके पास से 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चिट्टा का…
भारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत म्यांमा में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने कहा है कि देश में आए भीषण भूकंप से तबाह हुए बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्निर्माण में भारत उसकी मदद करेगा। इस भूकंप में 3,000 से अधिक लोग मारे गए थे। म्यांमा में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि रखाइन राज्य में महामुनि पैगोडा, मांडले महल, मांडले में इरावदी नदी पर बने यू बेइन ब्रिज, राष्ट्रीय संग्रहालय और राजधानी नेपीता में सरकारी भवनों जैसे प्रतिष्ठित स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा…
सोना देवी विश्वविद्यालय और CII-यंग इंडिया के बीच 3 वर्षीय MoU, 250 छात्रों को मिलेगा नेतृत्व और कौशल विकास का अवसर । सोना देवी विश्वविद्यालय और कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज -यंग इंडिया के बीच आज घाटशिला स्थित विश्वाविद्यालय कार्यालय में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. यह एमओयू 3 वर्षों के लिए होगा. आईसीसी विद्यार्थियों को विकसित भारत के सपने को सपन साकार करने का एक मंच प्रदान करता है. यंग इंडिया इसका एक अभिन्न अंग है जिसमें 6250 से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं. यह 66 शहरों में संचालित है. एमओयू के अनुसार यंग इंडिया सोना देवी विश्वविद्यालय के 250 छात्रों…
विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के खिलाफ लंबित सभी मामले वापस लेगी असम सरकार असम मंत्रिमंडल ने विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के लोगों के खिलाफ लंबित सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब उन पर ‘डी’ यानी संदिग्ध मतदाता का टैग भी नहीं रहेगा। कैबिनेट बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा, “राज्य में विभिन्न विदेशी न्यायाधिकरणों में समुदाय के लोगों के खिलाफ 28,000 मामले लंबित हैं। कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से मामलों को हटाने का…
भारत को संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए, पश्चिम का प्रौद्योगिकी उपनिवेश नहीं बनना चाहिए: अमिताभ कांत नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए और पश्चिम का प्रौद्योगिकी उपनिवेश नहीं बनना चाहिए। उन्होंने तीव्र और लागत प्रभावी तरीके से नवोन्मेष को गति देने की जरूरत बतायी। ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ कार्यक्रम में कांत ने पश्चिमी मॉडल अपनाने के खिलाफ आगाह किया जिससे भारत की संस्कृति, पहचान और सभ्यता की ताकत को नुकसान हो सकता है। जी-20 शेरपा ने कहा, ‘‘भारत के लिए प्रौद्योगिकी की उन्नति में अपनी संप्रभुता…
प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बिम्सटेक’ (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) समूह को नयी गति प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा, जिसमें भारत के यूपीआई (यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस) को बिम्सटेक देशों की भुगतान प्रणालियों से जोड़ना और समूह के सदस्यों के बीच सहभागिता को मजबूत करने के लिए ‘बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की स्थापना करना शामिल है। यहां छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि…
ओडिशा: जाजपुर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मालवाहक ट्रकों की पार्किंग पर रोक लगा दी जाजपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से जिलाधिकारी पी. अन्वेष रेड्डी ने यहां से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर मालवाहक वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि एनएच-16, एनएच-53 और एनएच-20 पर अवैध रूप से खड़े किए गए मालवाहक वाहन आवश्यक गाडि़यों की आवाजाही में बाधा डाल रहे हैं और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा पैदा कर रहे हैं। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘आम जनता की…
