Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के खिलाफ लंबित सभी मामले वापस लेगी असम सरकार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के खिलाफ लंबित सभी मामले वापस लेगी असम सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के खिलाफ लंबित सभी मामले वापस लेगी असम सरकार

     

    असम मंत्रिमंडल ने विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के लोगों के खिलाफ लंबित सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि अब उन पर ‘डी’ यानी संदिग्ध मतदाता का टैग भी नहीं रहेगा। कैबिनेट बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा, “राज्य में विभिन्न विदेशी न्यायाधिकरणों में समुदाय के लोगों के खिलाफ 28,000 मामले लंबित हैं। कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से मामलों को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।”

    उन्होंने कहा कि सरकार का मानना ​​है कि कोच राजबंशी राज्य के मूल निवासी हैं और वे ‘हमारे सामाजिक व सांस्कृतिक ताने-बाने’ का अभिन्न हिस्सा हैं।

    उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोग गरीब हैं और पिछले कई वर्षों से काफी कष्ट झेल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “अब उन पर विदेशी या ‘डी’ वोटर का टैग नहीं रहेगा।”

    विदेशी न्यायाधिकरण विशेष रूप से असम में अर्ध-न्यायिक निकाय हैं, जो यह निर्धारित करने के लिए स्थापित किए गए हैं कि क्या भारत में रहने वाला कोई व्यक्ति 1964 के विदेशी (न्यायाधिकरण) आदेश के आधार पर 1946 के विदेशी अधिनियम के तहत परिभाषित “विदेशी” है।

    ये न्यायाधिकरण नागरिकता और भारत में “विदेशियों” की उपस्थिति से संबंधित मामलों से निपटने के लिए बनाए गए हैं। ये विशेष रूप से उन मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिनमें किसी पर अवैध आप्रवासी होने का संदेह होता है।

    असम में 100 विदेशी न्यायाधिकरण हैं।

    कोच राजबंशी की असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के कुछ हिस्सों में अच्छी खासी आबादी है और वे अनुसूचित जनजाति का दर्जा मांगते रहे हैं।

    विदेशी न्यायाधिकरण में कोच राजबंशी समुदाय के खिलाफ लंबित सभी मामले वापस लेगी असम सरकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए, पश्चिम का प्रौद्योगिकी उपनिवेश नहीं बनना चाहिए: अमिताभ कांत
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय और CII-यंग इंडिया के बीच 3 वर्षीय MoU, 250 छात्रों को मिलेगा नेतृत्व और कौशल विकास का अवसर ।

    Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    December 7, 2025

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    December 7, 2025

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

    जमशेदपुर : टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका—प्रबंधन अलर्ट

    जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के पाकोतोड़ा टोला में सबर जनजाति अब भी उपेक्षित, बुनियादी सुविधाओं से वंचित—विकास पर उठे सवाल

    विश्व के सामने बैठने का ढंग, बोलने की शैली और प्रस्तुति—ये केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं, बल्कि देश की सामूहिक पहचान का प्रतीक होते हैं। – डॉ. प्रियंका सौरभ

    संघ का सनातन एवं प्रकृति-दर्शन: वैश्विक चेतना का आह्वान – ललित गर्ग

    भारत–रूस मित्रता को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए आयाम देने वाली साबित हुई पुतिन की यात्रा देवानंद सिंह

    टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.