Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत

     

    म्यांमा में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने कहा है कि देश में आए भीषण भूकंप से तबाह हुए बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्निर्माण में भारत उसकी मदद करेगा। इस भूकंप में 3,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

    म्यांमा में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि रखाइन राज्य में महामुनि पैगोडा, मांडले महल, मांडले में इरावदी नदी पर बने यू बेइन ब्रिज, राष्ट्रीय संग्रहालय और राजधानी नेपीता में सरकारी भवनों जैसे प्रतिष्ठित स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

    राजदूत ने कहा, ‘‘म्यांमा, भारत से समर्थन और विकासात्मक सहायता की अपेक्षा करेगा और हम उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे तथा उनका आकलन करेंगे। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम पुनर्वास और पुनर्निर्माण दोनों चरणों में म्यांमा के साथ बहुत निकटता से जुड़े रहेंगे। उन्होंने इसी के साथ भारत की ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीतियों के तहत म्यांमा के महत्व को रेखांकित किया।

    ठाकुर ने कहा, ‘‘आगे बढ़ते हुए, भारत न केवल तात्कालिक चरण में बल्कि पुनर्वास और पुनर्निर्माण चरण में भी म्यांमा का सहयोग करने को प्रतिबद्ध है। म्यांमा में भूकंप से भारी तबाही हुई है, विशेषतौर पर सागाइंग और मांडले जैसे मध्य क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ है और कई पुल ढह गए हैं।

    ठाकुर ने रेखांकित किया, ‘‘मांडले से लेकर सागाइंग क्षेत्र तक का सम्पूर्ण संपर्क प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत, म्यांमा के साथ मिलकर जरूरतों का आकलन करेगा और विस्तृत योजनाओं पर चर्चा करेगा, जिससे बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण सुनिश्चित हो सके।

    भारत के राजदूत ने कहा, ‘‘हमारे पास अहम और रणनीतिक महत्व की परियोजनाएं हैं जिनमें कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना और भारत-म्यांमा-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना शामिल है।’’

    कलादान परियोजना का उद्देश्य भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को म्यांमा के सित्तवे बंदरगाह से जोड़ने वाला एक बहु-मॉडल पारगमन गलियारा तैयार करना है। इसके साथ भारत, म्यांमा और थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग, तीनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने के लिए भारत समर्थित योजना है।

    ठाकुर ने कहा कि अनुदान, ऋण और क्षमता निर्माण के माध्यम से समर्थित यह पहल दोनों देशों के बीच ‘‘बहुत ठोस विकास साझेदारी’’ का आधार हैं। भारत तत्काल बचाव और राहत प्रयासों से परे जाकर म्यांमा की मदद कर रहा है, जिसके तहत अब तक खाद्यान्न, दवाइयां और आपातकालीन आपूर्ति सहित 1000 टन से अधिक सहायता यहां पहुंचाई जा चुकी है।

    राजदूत ने भूकंप के बाद भारत की सहायता के प्रति म्यांमा के अधिकारियों और लोगों की त्वरित और सहयोगी प्रतिक्रिया की भी प्रशंसा की। ठाकुर ने कहा, ‘‘हमें शीघ्र मंजूरी और त्वरित आधार पर पुष्टि मिली।’’ उन्होंने इस सहयोग को ‘‘दोनों देशों के बहुत करीबी संबंधों का प्रमाण’’ बताया।

    राजदूत ने कहा कि म्यांमा में चल रहे आंतरिक संघर्षों के बावजूद, भारत के प्रयासों को सभी क्षेत्रों, कस्बों और राजनीतिक धड़ों से समर्थन मिल रहा है। म्यांमा में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए, लगभग 5,000 लोग घायल हुए हैं और देशभर में 370 से ज्यादा लोग लापता हैं।

    भारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय और CII-यंग इंडिया के बीच 3 वर्षीय MoU, 250 छात्रों को मिलेगा नेतृत्व और कौशल विकास का अवसर ।
    Next Article हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.