Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत

     

    पकड़े जाने के डर से चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) का एक पैकेट निगलने वाले युवक की कांगड़ा जिले में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    युवक के परिवार ने उसकी पहचान बताने से इनकार कर दिया है। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अपने घर पर युवक की मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 जनवरी को बड़सर इलाके में एक युवक को पकड़ा था जिसके पास से 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चिट्टा का पैकेट निगल लिया।

    तबीयत बिगड़ने पर उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के आईसीयू में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने युवक के पेट से नशे का पैकेट निकाला, लेकिन पैकेट फट चुका था। युवक का एक महीने से अधिक समय तक इलाज चला।

    हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मिलावटी मादक पदार्थ के कारण युवक के गुर्दे समेत कई अंग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। युवक की डायलिसिस भी की जा रही थी। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका।

    उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज किये गए थे।

    इससे पहले, बृहस्पतिवार को बड़सर पुलिस ने बनी कस्वा में पेट्रोल पंप के मालिक आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके परिसर से करीब 38.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

    स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पेट्रोल पंप मालिक चिट्टा की तस्करी करता था और जब पुलिस ने उसके दफ्तर पर छापा मारा तो तस्करी की वस्तु बरामद हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल रहा है।

    हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत
    Next Article मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान

    Related Posts

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    October 11, 2026

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    October 11, 2026

    शक्ति की आराधना: मंत्रों से अधिक भावना का महत्व

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    शक्ति की आराधना: मंत्रों से अधिक भावना का महत्व

    जयप्रकाश नारायण जन्म जयन्ती-11 अक्टूबर, 2026

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.