Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान

     

    जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और गठबंधन सहयोगियों की शुक्रवार को यहां करीब दो घंटे तक हुई विधायक दल की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें से एक में लोगों के जनादेश का सम्मान करने की बात कही गई।

    प्रस्ताव में केंद्र शासित प्रदेश की छह महीने पुरानी सरकार और राजभवन के बीच बढ़ रहे विवाद का परोक्ष संदर्भ है।

    नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वह सरकार को ‘‘प्यार और सम्मान’’ के साथ चलाना चाहती है और उसकी (सरकार की) चुप्पी को उसकी ‘‘कमजोरी’’ नहीं समझा जाना चाहिए। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह ‘‘उन्हें मजबूर न करें।’’

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में यहां गुपकर रोड स्थित उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी के आवास पर यह बैठक हुई और नेकां के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी इसमें शामिल हुए। यह बैठक अनिर्धारित थी।

    इस बैठक में कैबिनेट मंत्री, नेकां के सभी विधायक, मुख्य सचेतक निजामुद्दीन भट के नेतृत्व में कांग्रेस के चार विधायक और राज्य सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक शामिल हुए।

    सत्तारूढ़ नेकां और उसके गठबंधन सहयोगियों ने यह बैठक ऐसे समय में की है जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 48 अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश दिए हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह अप्रैल से शुरू होने वाले जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

     

     

    मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत
    Next Article अफसर अली हत्याकांड: रिमांड पर लिए गए जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, जिंदा गोली और दस्तावेज बरामद।

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.