हीरो मोटोकॉर्प का प्रीमियम रिटेल अब जमशेदपुर में खुलेगा जमशेदपुर: एनएच-33, सुद्धा कॉम्पलेक्स, डिना चौक स्थित हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, दुनिया की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता की प्रीमियम वाहनों की प्रमुख शो-रूम ‘‘हीरो प्रीमिया’’ का उद्घाटन 25 जुलाई 2024 को होना निश्चित हुआ है। उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में देते हुए शो-रूम के संचालक श्री गुलशन आहुजा ने कहा कि हीरो प्रीमिया हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के प्रीमियम ब्रांड्स का केंद्र है, जिसमें हार्ले डेविडसन (HD-X440), VIDA (V1 और V1 प्रो) और HMCL की अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंजरू मैवरिक, एक्सपल्स 200, करिज्मा XMR और एक्सट्रीम 160R शामिल…
Author: Devanand Singh
सरकार बचाने के लिए आंध्र, बिहार को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया: अखिलेश यादव नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए की गई घोषणाओं को ‘सरकार बचाने’ का प्रयास करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ पूरे देश की अनदेखी की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का नौजवान आधी-अधूरी नहीं, बल्कि पक्की नौकरी चाहता है। यादव ने आज आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आंकड़ों के हिसाब…
बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाएं राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने में मददगार होंगी: जद (यू) नयी दिल्ली: जनता दल ने मंगलवार को आम बजट में बिहार से जुड़ी घोषणाओं का स्वागत किया और कहा कि विकास के ये उपाय राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे। पार्टी प्रवक्ता के सी त्यागी ने राजमार्गों के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक और बाढ़ से निपटने के कदमों के लिए 11,500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन की सराहना की और इसे बिहार के लिए ‘विशेष वित्तीय सहायता’ करार दिया। उन्होंने कहा कि…
मानहानि मामले में ‘आप’ नेता आतिशी को जमानत नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की ओर से दायर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को मंगलवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने आतिशी के समन के अनुपालन में अदालत में पेश होने के बाद उन्हें 20,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के मुचलके पर जमानत दे दी। भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने यह आरोप लगाने के लिए आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला…
जमशेदपुर:उपायुक्त कार्यालय समक्ष मनरेगा कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मांगो के पूरा नही होने पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,वादा निभाओ स्थाई करो के नारे के साथ पूरे राज्य भर में हड़ताल शुरू राज्य समेत पूर्वी सिंभूम जिले के भी मनरेगा कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है, विगत 2 जुलाई को अपनी विभिन्न मांगों और स्थाईकरण की मांग को लेकर पूरे राज्य भर के मनरेगा कर्मचारी मोराबादी मैदान से राजभवन तक पदयात्रा किए थे ताकि राज्य सरकार का ध्यान इस…
नक्सलियों ने कराइकेला थाना क्षेत्र में पोस्टर, बैनर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद का किया ऐलान नक्सलियों ने कराइकेला थाना क्षेत्र में पोस्टर, बैनर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद और 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया बंदगांव-भाकपा माओवादी नक्सलियों ने कराइकेला थाना क्षेत्र में बैनर ,पोस्टर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद और 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया हैं. इस घटना के बाद से क्षेत्र में काफी दहशत है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोमवार…
झारखंड में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज मुसलमान – आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक सैयद दानियाल दानिश ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले सैयद दानियाल दानिश ने अपने ऑनलाइन शिकायत में लिखा है कि मैं सैयद दानियाल दानिश रोड no: 15 मानगो ,जमशेदपुर का निवासी हूँ .मैं भारत का जिम्मेदार और जागरूक नागरिक हूँ ,झारखंड राज्य की जनता के हित में लड़ाई लड़ता हूँ.वर्तमान में…
आंध्र प्रदेश की राजधानी के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगा केंद्र नयी दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई उपायों की घोषणा की। इसमें राज्य की राजधानी के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करना भी शामिल है। केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार राजधानी शहर के विकास के लिए विशेष वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा केंद्र ने महिलाओं तथा लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए…
फेमस पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, यह है पूरा मामला दुबई. पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर आज सोमवार 22 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद की गई है. हालांकि देर शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. वहीं वीडियो सामने आई है, जिसमें राहत फतेह अली खान अपनी गिरफ्तारी की बात को नकारते दिखे. हालांकि ऐसा उन्होंने सीधे सीधे नहीं कहा. उन्होंने गिरफ्तारी की बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि मैं दुबई में अपने गाने…
नई दिल्ली. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है.कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी पर लगातार हमला भी करती रही है. कांग्रेस ने आज रविवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी उस फैसले की तीखी आलोचना की है. जिसमें आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने को लेकर 6 दशक पुरानी पाबंदी को हटा दिया गया है. इस आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी भी आरएसएस के कार्यक्रम में सहभागी हो सकेंगे. इससे पहले की केंद्र सरकारों की…
